डॉ. महेश शर्मा को जीतने के लिए उतरी महिला शक्ति, घर-घर जाकर मांगे वोट

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : डॉ. महेश शर्मा को जीतने के लिए उतरी महिला शक्ति, घर-घर जाकर मांगे वोट

डॉ. महेश शर्मा को जीतने के लिए उतरी महिला शक्ति, घर-घर जाकर मांगे वोट

Tricity Today | जनसंपर्क अभियान

Noida News : गौतमबुद्ध नगर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ.महेश शर्मा लगातार अलग-अलग क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ ही बीजेपी के कार्यकर्ता और उम्मीदवार के परिजन भी चुनाव में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। बुधवार को डॉ.महेश शर्मा की पत्नी डॉ. उमा शर्मा ने सेक्टर-22 स्थित जे, आई, एच, ई, बी ब्लाकों में निवासियों से मिलकर सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।

नोएडा का नाम विश्व पटल पर स्थापित
जनसंपर्क के दौरान डॉ. उमा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डॉ. महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर में बड़े-बड़े विकास प्रोजेक्टों को क्षेत्र लाकर नोएडा का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के विकसित राष्ट्र की श्रेणी में विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है। आज पूरे देश में बड़े-बड़े राष्ट्रीय राजमार्गों, अस्पताल और मेडिकल कालेजों का निर्माण हो रहा हैं। भाजपा सरकार ने बंद पड़ी हवाई पट्टियों को पुन विकास कराया गया। गौतमबुद्ध नगर में विश्व स्तरीय हवाई अड्डा का निर्माण कराया जा रहा है।

ये महिला रही उपस्थित
इस जनसपंर्क के दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, जिलामंत्री डिम्पल आनन्द, सुनीता शर्मा, संगीत, किरण भारद्वाज, अंजना सवलोक, मंजू शर्मा, गीता चोपडा, दुर्गा शर्मा, किरण चन्दोला, सरिता दीपाली दीक्षित आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.