कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया का डीएनडी पर स्वागत, कहा- विधानसभा की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

नोएडा :  कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया का डीएनडी पर स्वागत, कहा- विधानसभा की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया का डीएनडी पर स्वागत, कहा- विधानसभा की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

Tricity Today | स्वागत

Noida News : बुधवार को कांग्रेस पार्टी के (Congress Party) वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी sc-st विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया (Rajesh Lilothia) का नोएडा आगमन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएनडी फ्लाईओवर (DND Flyover) पर फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद राजेश लिलोठिया फिरोजाबाद के दौरे पर निकल गए। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

कांग्रेस कार्यकर्ता भारी मात्रा में डीएनडी फ्लाईओवर पर आज सुबह स्वागत के लिए मौजूद रहे। 11 बजे लिलोठिया डीएनडी फ्लाईओवर पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया ने कार्यकर्ताओं से कहा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जी जान से जुट जाए और प्रियंका गांधी के लाए गए महिला घोषणा पत्र के बारे में घर-घर जाकर महिलाओं को घोषणा पत्र के फायदे के बारे में बताएं।

इस मौके पर sc-st पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष योगी जाटव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिनेश अवाना , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजकुमार भारती, पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश महासचिव जावेद खान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौतम बुध नगर राजकुमार मोनू, सोशल आउटरीच प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ सीमा, एनएसयूआई के नेता गौरव आधना, नोएडा महानगर sc-st विभाग अध्यक्ष रोहित बेनीवाल, राहुल भारती, प्रेम, महरउद्दीन, विवेक जाटव, सोनू जाटव, धर्मवीर जाटव, वीर जाटव, अविनाश भारती व अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.