वर्ल्ड क्लास नोएडा और वालंटियर्स 137 ने शुरू की 'हिंडन बचाओ' मुहिम, जानिए कैसे होगा काम

पहल : वर्ल्ड क्लास नोएडा और वालंटियर्स 137 ने शुरू की 'हिंडन बचाओ' मुहिम, जानिए कैसे होगा काम

 वर्ल्ड क्लास नोएडा और वालंटियर्स 137 ने शुरू की 'हिंडन बचाओ' मुहिम, जानिए कैसे होगा काम

Tricity Today | अभीष्ट कुसुम गुप्ता अपनी मेहनत से अभी तक 6 वेटलैंड तैयार करा चुके है

Noida : अपनी आंखो से देखने वाले जानते है की सन 1980 में हिंडन नदी का पानी कितना साफ था। साफ इतना की तैरती हुई मछली भी नजर आ जाती थी।  सन  2000 में भी पानी साफ था, लेकिन उसके बाद हाल बिगड़ने लगे और चमकीला पानी काला होने लगा। हिंडन, आज उत्तर प्रदेश की सबसे अधिक और भारत का दूसरी सबसे अधिक प्रदूषित नदी है। 
नोएडा के कुछ नागरिको ने बीड़ा उठाया है, के इसे साफ किया जाए और आगे की पीढ़ियों के लिए सहेज कर रखा जाए। वर्ल्ड क्लास नोएडा और वालंटियर्स 137 के सदस्यों ने ये एक बहुत बड़ी मुहीम छेड़ी है। उनका प्रयास है हर हाल में  हिंडन नदी को बचाना।


नोएडा के लिए  सुधार और सौंदर्यीकरण से लेकर और भी कई मुद्दों पर काम करने के  बाद अब इनका ध्यान सारा ध्यान हिंडन नदी के मुद्दे पर है। नोएडा हिंडन और यमुना नदी के बीच बसा है और इसके बावजूद यहां पर पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं है। 

जलीय जंतुओं के लायक भी नहीं है 
आपको बता दे, हिंडन नहीं दूसरी सबसे ज्यादा प्रदूषित नदी है। पानी सहारनुपर से लेकर गौतमबुद्ध नगर तक प्रदेश के कई जनपदों से होकर गुजरने वाली हिंडन का पानी इतना प्रदूषित है कि यह जलीय जंतुओं के लायक भी नहीं है। पानी में घुलनशील ऑक्सीजन और जैव रसायन ऑक्सीजन यानि बीओडी का स्तर खतरनाक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समय-समय पर हिंडन नदी के पानी की गुणवत्ता की जांच करता है, जिसमें अधिकांश बार पानी की गुणवत्ता बेहद खराब ही आती है।

वर्ल्ड क्लास नोएडा और वालंटियर्स 137 की ये है मांग 
अभीष्ट कुसुम गुप्ता, वर्ल्ड क्लास नोएडा और वालंटियर्स 137 के संस्थापक ने बताया, "हमारी मांग है कि हिंडन नदी के चारो तरफ घना जंगल बनाया जाना चाहिए। दलदल और वेटलैंड बनायीं जाए ताकि गर्मियों में पानी की आपूर्ति पूरी हो सके। अभिषेक कुमार गुप्ता, निवासी लोटस बुलेवार्ड, वर्ल्ड क्लास नोएडा और और वालंटियर्स 137 के सदस्य मांग रखते हुए कहा, " हिंडन डूब क्षेत्र के आस पास इतने गैर कानूनी कंस्ट्रक्शन हो रहे है, वो सब बंद करवाने जाने चाहिए। जितना भी अवैध कंस्ट्रक्शन हुआ है और कॉलोनी काटी गयी है , उन सभी को नष्ट किया जाना चाहिए।"

लगाया अथॉरिटीज पर आरोप 
वर्ल्ड क्लास नोएडा और वालंटियर्स 137 के सदस्यों ने नोएडा अथॉरिटी, ग्रेटर  नोएडा अथॉरिटी, गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी, सहारनपुर नगर निगम, मेरठ नगर निगम पर आरोप लगाया है।  सुधांशु निराला, निवासी सेक्टर 143 सिक्का कर्णम ग्रीन्स कहते है, " अवैध कब्जे करवाने में इन्ही का हाथ होता है।  जब भी इनके ऑफिस जाओ, दलाल किस्म के लोग इनके ऑफिस में बैठे पाए जाते है। 6000 अवैध घर गाजियाबाद में ही बने हुए है ऐसे कैसे खड़े हो गये सपोर्ट होगा तभी तो बने न।

हिंडन नदी में गिरते है 133 नाले 
ये एक चिंताजनक बात है की हिंडन नदी में गिरने वाले 133 नालों में से अभी तक 1 भी नाले पर कुछ भी नहीं किया गया है।  साथ ही हिंडन-खादर की जमीन पर लगातार अनाधिकृत कब्जे हो रहे है और फार्म हाउस और मकान बनाये जा रहे है। 

हिंडन का हाल 
वर्ल्ड क्लास नोएडा और वालंटियर्स 137 के सदस्यों के अनुसार, "शहरी मल, कृषि रसायन बेलगाम होता जाता रहा है। हिंडन नदी के अंदर कचरे और मल के अलावा कुछ भी नहीं मिलेगा। फैक्ट्री वाले इसमें अपना कचरा दाल देते है और अब इसके किनारे के रहने वाले भी जानने लगे हैं। कई फैक्टरियां अपने तरल कचरे को बिना शोधन बोर कर सीधे धरती में डाल रही है।"

विशेष पर्यायवरण निगरानी कार्यबल होगी गठित 
एनजीटी के आदेश पर सात जिलों में ‘विशेष पर्यावरण निगरानी कार्यबल’ गठित की जानी है। ‘विशेष पर्यावरण निगरानी कार्यबल’ इस बात की पुष्टि करेगी कि कोई भी गैर कानूनी माइनिंग न हो रही हो। अगर पाई जाती है तो ‘पोल्यूटर पेज सिद्धांत’ के आधार पर नदी के पुनर्जीवन के लिए उनसे कॉस्ट वसूला जाए, जो हिंडन नदी में पोलूशन के लिए जिम्मेदार हैं। साथ ही और यह भी निर्देश दिया गया है। एनजीटी ने आदेश में कहा है कि एक्शन प्लान में किसी भी गड़बड़ी पर उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.