पूरे देश ने देखी ‘फ्री पब्लिक टॉयलेट मॉडल’ की कामयाबी, आईएएस रितु माहेश्वरी रखी थी नींव

World's Women Day : पूरे देश ने देखी ‘फ्री पब्लिक टॉयलेट मॉडल’ की कामयाबी, आईएएस रितु माहेश्वरी रखी थी नींव

पूरे देश ने देखी ‘फ्री पब्लिक टॉयलेट मॉडल’ की कामयाबी, आईएएस रितु माहेश्वरी रखी थी नींव

Tricity Today | आईएएस रितु माहेश्वरी

Noida News : 8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (World's Women Day) मनाया जा रहा है। यह महिलाओं के सम्मान, उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्थान को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाने वाला एक उत्सव है। अगर बात की जाए महिलाओं की तो उन्होंने देश में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हुई हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी रितु माहेश्वरी (IAS Ritu Maheshwari) भी शामिल हैं। रितु माहेश्वरी 2003 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं। अपने 24 साल के करियर में अलग-अलग जिम्मेदारी निभा चुकी है। वर्तमान में आगरा मंडल की कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।

रितु माहेश्वरी का नोएडा 4 वर्षों का कार्यकाल
रितु माहेश्वरी ने सरकारी सेवा की शुरुआत लखनऊ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में की थी। रितु माहेश्वरी नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के अलावा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की अतिरिक्त सीईओ और नोएडा मेट्रो की एमडी के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रही रितु माहेश्वरी का 4 वर्षों का कार्यकाल रहा। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके कार्यकाल में नोएडा की सूरत बदली है। रितु ने नोएडा का विकास के साथ-साथ महिलाओं का विकास ध्यान रखा। महिलाओं की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में साफ सुथरे फ्री पिक टॉयलेट बनाए। इन शौचालय में पैड की व्यवस्था भी की गई। इस मॉडल की आज भी पूरे देश में चर्चाएं होती हैं।

योगी आदित्यनाथ की भरोसेमंद अफसर
रितु महेश्वरी को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का भरोसेमंद माना जाता है। रितु ने नोएडा रहते हुए हजारों करोड़ रुपए की परियोजना को गति दी थी। उनके कार्यकाल के दौरान हजारों करोड़ रुपए की सौगात जमीन पर उतरीं और हजारों करोड़ रुपए की सौगात विकासशील हैं। आज नोएडा शहर उत्तर प्रदेश और देश में कई मामलों में नंबर-1 है। रितु महेश्वरी को अच्छे काम के लिए राज्य और केंद्र सरकार से कई अवार्ड मिल चुके हैं।

कौन हैं रितु माहेश्वरी
रितु माहेश्वरी का जन्म 14 जुलाई 1978 को पंजाब में हुआ था। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल होने से पहले, उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। रितु साल 2003 में IAS अफसर बनीं। रितु माहेश्वरी गाजियाबाद, अमरोहा, गाजीपुर, पीलीभीत और शाहजहांपुर की डीएम रह चुकी हैं। करीब 6 महीने पहले नोएडा अथॉरिटी सीईओ के पद पर तैनात थी। ट्रांसफर के बाद वर्तमान में आगरा मंडल में कमिश्नर की जिम्मेदारी निभा रही है। रितु माहेश्वरी के पति भी IAS अधिकारी हैं। उनका नाम मयूर माहेश्वरी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के महत्वपूर्ण अफसरों में रितु माहेश्वरी शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.