हादसे और क्राइम रोकने के लिए बना नया प्लान, 4 थाने और 30 वाहन...

Yamuna Expressway से जुड़ी बड़ी खबर : हादसे और क्राइम रोकने के लिए बना नया प्लान, 4 थाने और 30 वाहन...

हादसे और क्राइम रोकने के लिए बना नया प्लान, 4 थाने और 30 वाहन...

Tricity Today | Yamuna Expressway

Yamuna City News : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। यमुना विकास प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने उत्तर प्रदेश शासन को एक बड़ा प्रस्ताव भेजा है। इसके मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 4 नए थाने बनाए जाएंगे। यह सभी थाने गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों में होंगे। चार नए थाने बनने के बाद पुलिस व्यवस्था दुरुस्त होगी। अपराध और सड़क हादसों में भी कमी आएगी। इसके अलावा यमुना प्राधिकरण ने प्रस्ताव में यह भी शामिल किया है कि अब एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग और एंबुलेंस के लिए संसाधन दोगुना कर दिए गए हैं। 

पेट्रोलिंग व्हीकल्स की संख्या बढाकर दो गुनी होगी
फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग वाहनों की संख्या 14 हैं। इनमें से 6 जेपी और 8 यमुना अथॉरिटी के वाहन हैं। अब इनकी संख्या करीब 28 से 30 हो जाएगी। फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस की संख्या 6 है। जिनको बढ़ाकर 12 से 15 के बीच किया जाएगा।

ओवरलोड और धीमे वाहन हादसों की बड़ी वजह
यमुना प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुना अथॉरिटी एक्सप्रेस वे पर विकास कार्यों को लेकर लगातार बैठक कर रही है। जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों ने काफी सारे मुद्दे उठाए हैं। यह मुद्दा भी उठाया गया है कि एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे ओवरलोड वाहनों की वजह से काफी ज्यादा होते हैं। अब इसको लेकर नई रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिसके मुताबिक ओवरलोड और कम गति से चलने वाले वाहनों पर रोक लगाई जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.