पंजाब में लहराया कांग्रेस का परचम, भाजपा को मिली करारी हार, देखिए पूरे परिणाम

Punjab Municipal Election 2021 Result : पंजाब में लहराया कांग्रेस का परचम, भाजपा को मिली करारी हार, देखिए पूरे परिणाम

पंजाब में लहराया कांग्रेस का परचम, भाजपा को मिली करारी हार, देखिए पूरे परिणाम

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

पंजाब में कांग्रेस ने भाजपा, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल को बुरी तरह हराया है। कांग्रेस ने आज राज्य के सात निगमों और 109 नगर परिषदों के चुनावों में जोरदार जीत हासिल की है। कांग्रेस ने अबोहर, बठिंडा, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, मोगा और बाटला नगर निगम पर जीत हासिल की है। राज्य में सात निगमों और 109 नगर परिषदों के लिए 14 फरवरी को हुए चुनाव में कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में थे।
   
पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को एसएएस नगर निगम के दो मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान अनियमितताओं की रिपोर्ट मिलने के बाद 17 फरवरी को पुनर्मतदान कराने के आदेश दिये थे। ये पटियाला जिले में पटरान और समाना की नगरपालिका परिषदों के तीन मतदान केंद्रों से अलग है, जहां 14 फरवरी को ईवीएम खराब होने की खबरों के बाद मंगलवार को मतदान हुआ था। आयोग ने इन बूथों में पहले हुए मतदान को समाप्त करने की घोषणा की और इन दोनों बूथों पर 17 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान करने का आदेश दिया।
     
एसएएस नगर के पूरे नगर निगम के लिए मतगणना 18 फरवरी को होगी। कुछ स्थानों पर झड़पों की घटनाओं के बीच रविवार को पंजाब में सौ से अधिक नागरिक निकायों के चुनावों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई मोहाली जिले के खार नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर 24 से चुनाव हार गये।  कांग्रेस ने अबोहर, मोगा, कपूरथला और होशियारपुर नगर निगम में जीत दर्ज की है। हालांकि मोगा कांग्रेस के विधायक की पत्नी हरजोत कमल मोगा नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से 151 वोटों से हार गई हैं। होशियारपुर में भाजपा के पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद की पत्नी चुनाव हार गई हैं। होशियारपुर भाजपा के केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का निवार्चन क्षेत्र है।
     
शिरोमणि अकाली दल ने मजीठा नगर परिषद में 13 में से 10 वार्ड जीते हैं, कांग्रेस ने दो और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने शेष सीट जीती है। जालंधर जिले के 11० वाडोर्ं में कुल 416 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिले में कांग्रेस के कुल 65 उम्मीदवरों में से 47 ने जीत दर्ज की है जबकि दूसरे नंबर प र आजाद उम्मीदवारों ने 59 सीटें जीतीं हैं। किसान आंदोलन में किसानों को भरपूर सहयोग देने का दावा करने वाली आम आदमी पाटीर् को जालंधर में एक भी सीट नहीं मिली है। जबकि अकाली दल को एक भाजपा को एक और बसपा को दो सीटें हासिल हुई हैं।
   
कपूरथला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 45 वार्ड पर जीतकर इतिहास रचा है। यहां कुल वार्ड 50 हैं, जिनमें से कांग्रेस 45, शिअद 3 और निर्दलीय को 2 सीटें जीतें हासिल की है। रनाला में भी भाजपा का खाता नहीं खुला।है। यहां कुल वार्ड 31 हैं, इनमें से कांग्रेस 16, निर्दलीय 8, शिअद 4, आप ने 3 सीटें मिली है। नंगल नगर कौंसिल के कुल वार्ड 19 हैं। इनमें से कांग्रेस 15, भाजपा 2 और निर्दलीय को 2 सीट मिली है। 

पठानकोट नगर निगम कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। यहां पर कांग्रेस को 37, भाजपा को 11, अकाली दल को एक और निर्दलीय एक सीट मिली है। पठानकोट नगर निगम पर आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है।खन्ना नगर में कुल 33 सीटें है। जिसमें से 19 सीटें कांग्रेस, शिअद ने 6, भाजपा ने 2, आप ने 2 और निर्दलीयों को 4 सीटे मिली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.