उत्तराखंड में इन दोनों नेताओं को सौंपी जाएगी कमान, एक सीएम और दूसरा होगा डिप्टी सीएम

BIG NEWS: उत्तराखंड में इन दोनों नेताओं को सौंपी जाएगी कमान, एक सीएम और दूसरा होगा डिप्टी सीएम

उत्तराखंड में इन दोनों नेताओं को सौंपी जाएगी कमान, एक सीएम और दूसरा होगा डिप्टी सीएम

Google Image | धन सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी

  • दोनों ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं
  • धामी लगातार दो विधानसभा चुनाव जीते हैं
  • दोनों ही पचास वर्ष के कम उम्र के हैं
Uttrakhand Crisis: उत्तराखंड सरकार और भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) में चल रहे गतिरोध का समाधान ने हाईकमान ने निकाल लिया है। दरअसल, उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने इस्तीफा दे दिया है। अब उत्तराखंड में दो नेताओं को कमान सौंपी जाएगी। इनमें एक मुख्यमंत्री और दूसरे को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड में धन सिंह रावत बतौर मुख्यमंत्री और पुष्कर सिंह धामी उपमुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे। दोनों ही पचास वर्ष के कम उम्र के हैं। दोनों ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। जहां धामी लगातार दो विधानसभा चुनाव जीते हैं। वहीं, रावत 2012 में चुनाव हार गए थे।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार की शाम इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार की दोपहर से इसके कयास लगाए जा रहे थे। शाम 4:00 बजे उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। गत सोमवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी आलाकमान की अहम बैठक के बाद यह तय हो गया था कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी त्रिवेंद्र सिंह रावत से लेकर किसी और को दी जाएगी। 

संख्या में मजबूत है भाजपा
त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद से राज्य के सियासी समीकरण बदलने लगे हैं। हालांकि विधायकों की संख्या के हिसाब से भाजपा आगे है। उत्तराखंड विधानसभा में कुल 70 विधायक निर्वाचित होते हैं। इसमें से फिलहाल 56 विधायक भारतीय जनता पार्टी के हैं। जबकि कांग्रेस के 11 और 2 निर्दलीय विधायक हैं। ऐसे में संख्या के हिसाब से भाजपा को कोई खतरा नहीं दिखाई दे रहा है। मगर उत्तराखंड पार्टी संगठन में जारी रार उसके लिए संकट पैदा कर सकती है। 
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.