कृष्ण राज सिंह जादोन ने राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में झटके सर्वाधिक 13 पदक

The Penta Grand 2021: कृष्ण राज सिंह जादोन ने राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में झटके सर्वाधिक 13 पदक

कृष्ण राज सिंह जादोन ने राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में झटके सर्वाधिक 13 पदक

Tricity Today | ओमान, सूडान और कतर के अतिथियों के साथ कृष्ण राज सिंह जादोन

  • आयोजन 5-10 मार्च तक जीबीयू में किया गया
  • राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कुल 148 भारतीय घुड़सवारों ने लिया हिस्सा
  • 170 से अधिक घोड़े दौड़े

 

कृष्ण राज सिंह जादोन ने उत्तर प्रदेश हॉर्स शो (UPHS) और नोएडा हॉर्स शो (NHS) में सर्वाधिक कुल 13 पदक हासिल किए। ये दोनों प्रतियोगिताएं गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में आयोजित की गई थीं। इसका आयोजन 5-10 मार्च तक राष्ट्रीय इक्वेस्ट्रियन टेंट पेगिंग चैंपियनशिप-2021 के अंतर्गत किया गया था। उन्होंने Trot Carrot और Peg (UPHS और NHS) दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस खेल के विशेषज्ञ भी उनकी प्रतिभा से हैरान हैं।

कृष्ण ने Mounted stick और Wall Race (UPHS) में भी गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इसके अलावा उन्होंने Pole Bending (UPHS और NHS) तथा Balloon Bursting (UPHS) में गोल्ड पदक पर कब्जा जमाया। हालांकि Trot Ring और Peg (UPHS और NHS) दोनों में उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा उन्होंने Trot Carrot Cutting (UPHS और NHS) दोनों में ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया। इसके अलावा उन्होंने Hacks तथा Trot Tent Pegging (UPHS) में कांस्य पदक हासिल किया।

आगे भी जारी रखेंगे प्रदर्शन
कृष्ण राज सिंह जादोन ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, “इतने सारे पदक हासिल करना बहुत अच्छा लगता है। मैं महीनों से इस खेल के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। मुझे लगता है कि मेरी मेहनत और आत्मविश्वास की वजह से मैं यह उपलब्धि हासिल कर सका हूं। मैं बेहद खुश हूं। मैं भविष्य में भी यह प्रदर्शन जारी रखुंगा।” एक्सपर्ट का कहना है कि अगर इस खिलाड़ी को सहूलियत मिलती रही, तो भविष्य में भारत फिर इस खेल का सिरमौर बनेगा।

148 राष्ट्रीय घुड़सवारों ने दिखाया दम
इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया और इक्वेस्ट्रिंग स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वाधान में नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप, 2021 का आयोजन किया गया था। यह ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में संपन्न कराया गया था। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कुल 148 भारतीय राइडर्स और 170 से अधिक घोड़ों ने हिस्सा लिया। अगले चरण में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 7 विदेशी टीमें हिस्सा लेंगी।

वर्ष 1965 में शुरू हुआ था खेल
कोच अहमद अफसर ने बताया कि इस खेल की शुरुआत साल 1965 में हुई थी। टेंट पेगिंग प्रतियोगिता में भारतीय घुड़सवारों का हमेशा दबदबा रहा है। ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में पहले भी वर्ष 2015 में ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। टेंट पेगिंग को 1982 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा एक आधिकारिक खेल के रूप में शामिल किया गया था। वर्तमान में यह एक अंतरराष्ट्रीय खेल है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.