अखिलेश यादव को करारा झटका, सपा के चार एमएलसी भाजपा में हुए शामिल

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : अखिलेश यादव को करारा झटका, सपा के चार एमएलसी भाजपा में हुए शामिल

अखिलेश यादव को करारा झटका, सपा के चार एमएलसी भाजपा में हुए शामिल

Tricity Today | सदस्यता ग्रहण

Lucknow News : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इनमें चार एमएलसी शामिल हैं, जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बलिया के एमएलसी और पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पोते रविशंकर, पूर्व मंत्री और सिकन्द्राबाद से विधायक रहे नरेंद्र सिंह भाटी, गोरखपुर के सपा एमएलसी सीपी चंद और झांसी से एमएलसी रमादेवी निरंजन भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर निरंजन के पति भी पार्टी में शामिल हुए हैं।

सपा के वफादार सिपाही भाजपा में हुए शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा.दिनेश शर्मा की मौजूदगी में इन सभी नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कई दशकों से सपा के वफादार सिपाही और उसे ताकतवर बनाने वाले लोकप्रिय नेता नरेंद्र भाटी भाजपा से जुड़े हैं। इससे पार्टी मजबूत होगी और सपा का सफाया होगा। रविशंकर के आने से बलिया और आसपास के क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी। सीपी चंद ने भाजपा में वापसी की है। रमा निरंजन के आने से बुंदेलखंड में भाजपा मजबूत होगी।

भाजपा का जनाधार होगा मजबूत
उन्होंने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। सपा से चुन-चुनकर कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा परिवार का हिस्सा बने चारों एमएलसी सपा के कद्दावर नेता रहे हैं। भाजपा में इनके आने से पार्टी के मजबूत जनाधार को और अधिक व्यापक बनाया जा सकेगा। वहीं, बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.