आम आदमी पार्टी ने की 10 प्रत्याशियों की घोषणा, दादरी ने संजय चेची को बनाया प्रभारी, देखिए पूरी लिस्ट

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : आम आदमी पार्टी ने की 10 प्रत्याशियों की घोषणा, दादरी ने संजय चेची को बनाया प्रभारी, देखिए पूरी लिस्ट

आम आदमी पार्टी ने की 10 प्रत्याशियों की घोषणा, दादरी ने संजय चेची को बनाया प्रभारी, देखिए पूरी लिस्ट

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी ने 10 विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने दादरी से संजय चेची को विधानसभा उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा 9 और विधानसभा के उम्मीदवार आम आदमी पार्टी ने तय किए हैं। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दी।

कौन है संजय चेची
संजय चेची मूलरूप से ग्रेटर नोएडा में स्थित तुगलपुर गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पहले संजय चेची बहुजन समाज पार्टी की राजनीति करते थे। पार्टी में आए हुए इन्हें केवल अभी 5 महीने ही हुए हैं और 5 महीनों के भीतर ही आम आदमी पार्टी हाईकमान ने उन पर विश्वास जता दिया। संजय चेची के चचेरे भाई कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं और वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र का कहना है कि आम आदमी पार्टी हाईकमान ने जो आदेश दिया है, वह उसका पूरा पालन करेंगे। आम आदमी पार्टी लोगों की मूलभूत सुविधाओं और जमीनी समस्याएं के समाधान पर चुनाव लड़ेगी।

देखिए पूरी लिस्ट
  1. आगरा साउथ से रामजन अब्बास 
  2. शामली थानाभवन से अरविंद देशवाल 
  3. मुरादाबाद बिलारी सीट से प्रकाश सिंह 
  4. जौनपुर बदलापुर से राहुल शर्मा 
  5. वाराणसी कैंट से वाचस्पति श्रीवास्तव
  6. रामपुर चमरौआ विधानसभा सीट से जुल्फिकार अली 
  7. संभल चंदौसी सीट से सचिन कुमार 
  8. दादरी विधानसभा से संजय चेची 
  9. लखनऊ ईस्ट से आलोक सिंह
  10. सुल्तानपुर विधानसभा सीट से धर्मेश मिश्रा

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.