आम आदमी पार्टी ने गाजियाबाद में निकाली तिरंगा यात्रा, सांसद संजय सिंह हुए शामिल 

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : आम आदमी पार्टी ने गाजियाबाद में निकाली तिरंगा यात्रा, सांसद संजय सिंह हुए शामिल 

आम आदमी पार्टी ने गाजियाबाद में निकाली तिरंगा यात्रा, सांसद संजय सिंह हुए शामिल 

Tricity Today | सांसद संजय सिंह हुए शामिल 

Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी में आम आदमी पार्टी तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह तिरंगा संकल्प यात्रा लोनी बॉर्डर से शुरू होकर लोनी के राशिद अली गेट तक निकाली गई। लोनी बॉर्डर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ होने के कारण सड़क पर भारी जाम भी लग गया। जिसके कारण दिल्ली की तरफ से यात्रा में शामिल होने जा रहे राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जाम में फंस गए।हालांकि संजय सिंह तिरंगा संकल्प यात्रा में भारी भीड़ को देखकर गदगद हो गए और वह करीब 1 किलोमीटर पैदल चलकर लोनी बॉर्डर चौधरी चरण सिंह स्मारक स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले  सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता कर मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए। 

भाजपा पर साधा निशाना
इस दौरान संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और आम आदमी पार्टी के द्वारा किए गए सभी कार्यों की जमकर सराहना की। संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से पिछले चुनाव से पहले जो वादे आम आदमी पार्टी के द्वारा किए गए थे। उन सभी वादों और लोगों की उम्मीदों पर पार्टी पूरी तरह से खरी उतरी है और आने वाले चुनाव में भी उनकी पार्टी उभर कर सामने आएगी।

सैकड़ों लोग हुए शामिल
संजय सिंह जब भारी भीड़ के बीच वह पहुंचे तो खुद ही वह खुले ट्रक में चढ़कर तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान दिल्ली सहारनपुर रोड पर लंबा जाम लग गया। जिसके कारण उस रास्ते से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में छोटे बच्चों को भी बुलाया गया और तिरंगा संकल्प यात्रा में कुछ तस्वीरें सामने आईं। जिनमें छोटे-छोटे बच्चे भी यात्रा में दिखाई दिए। इस तिरंगा संकल्प यात्रा में एक एंबुलेंस भी शामिल दिखाई दी। जिसमें चालक आम आदमी पार्टी की टोपी लगा कर बैठा हुआ था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.