AAP ने 33 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, आईएएस भी शामिल

UP Election 2022 : AAP ने 33 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, आईएएस भी शामिल

AAP ने 33 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, आईएएस भी शामिल

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और रोजाना नए-नए समीकरण सामने आ रहे हैं। प्रदेश में 10 फरवरी से पहले चरण के मतदान शुरू होंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहें हैं। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने तीसरे चरण के 33 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। वहीं आप ने लखनऊ की चर्चित सदर सीट से नौसेना के जवान रह चुके इंजीनियर अजय कुमार को टिकट दिया है।

पूर्व आईएएस और 9 पोस्ट ग्रेजुएट भी शामिल
लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में सांसद संजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की उपस्थिति में नौसेना में प्रमुख पदों पर रहे कर्नल अजय कुमार सिंह प्रसपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप की इस सूची में 33 प्रत्याशियों का नाम शामिल किया गया है। आम आदमी पार्टी ने तीसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। प्रत्याशियों में 8 सामान्य वर्ग, 4 मुस्लिम समुदाय, 11 ओबीसी, 10 एससी उम्मीदवारों को स्थान मिला है। जिसमें 1 पूर्व आईएएस, 2 डॉक्टरेट, 9 पोस्ट ग्रेजुएट एवं 13 ग्रेजुएट शामिल हैं।

इनको मैदान में उतारा
आम आदमी पार्टी ने लखनऊ कैंट से सामान्य वर्ग के अजय कुमार, गोरखपुर ग्रामीण से सामान्य वर्ग के वैभव शाही, कानुपर नगर से सत्येन्द्र कोरी, बरेली कैंट से शिवर नागवंशी, इटावा से डॉ शिव प्रताप सिंह राजपूत, आगरा की फतेहपुर सीकरी से नाजिर खान, बलिया शहर से अजय राय मुन्ना, बिजनाैर की नगीना सीट से अर्जुन सिंह को, जालौन के उरई सीट से दीपशिखा, कन्नौज से डॉ चंद्रकांत यादव, एटा से अर्जुन सिंह यादव, फतेहपुर के हुसैनगंज से अब्दुल राजिक को चुनावी मैदान में उतारा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.