अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर किया हमला, कहा- 10 मार्च के बाद अखिलेश यादव कहेंगे ईवीएम बेवफा

UP Election 2022 : अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर किया हमला, कहा- 10 मार्च के बाद अखिलेश यादव कहेंगे ईवीएम बेवफा

अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर किया हमला, कहा- 10 मार्च के बाद अखिलेश यादव कहेंगे ईवीएम बेवफा

Tricity Today | अनुराग ठाकुर ने लखनऊ में घर-घर चुनाव प्रचार

UP Election 2022 : बीजेपी के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को लखनऊ में घर-घर चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान अनुराग ठाकुर ने घर-घर जाकर अपने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए लोगों से वोट मांगे। प्रचार के दौरान अनुराग ठाकुर के साथ मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव, कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए विधायक अदिति सिंह और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रही प्रियंका मौर्य घर-घर चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुई। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कई बड़ी बातें कहीं। 

अखिलेश यादव कहेंगे ईवीएम बेवफा : अनुराग ठाकुर 
चुनाव की तारीख निकली नजदीक आते ही राजनीति में हलचल मच गई है। रविवार को बीजेपी ने लखनऊ में डोर टू डोर अभियान का शुभारंभ किया। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अपर्णा यादव, विधायक अदिति सिंह और प्रियंका मौर्य शामिल रही। डोर टू डोर अभियान के दौरान अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि "आज अखिलेश यादव कहते हैं कि यह नई समाजवादी पार्टी है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि यह वही सच है जिससे जनता खफा है और 10 मार्च को अखिलेश यादव कहेंगे ईवीएम बेवफा है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.