केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोली-  कांग्रेस के पास नहीं वोट बैंक, अपना दल पहले से ज्यादा सीट लाएगी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोली- कांग्रेस के पास नहीं वोट बैंक, अपना दल पहले से ज्यादा सीट लाएगी

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोली-  कांग्रेस के पास नहीं वोट बैंक, अपना दल पहले से ज्यादा सीट लाएगी

Tricity Today | अनुप्रिया पटेल

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां किसी भी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है क्योंकि प्रदेश में 10 फरवरी से प्रदेश में पहले चरण के मतदान शुरू होंगे। ऐसे में अपना दल एस अपनी चुनावी तैयारियों में जुटी हैं। सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 2017 के विधानसभा चुनाव से ज्यादा सीटों पर 2022 में चुनाव लड़ने का दावा किया है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई वोट बैंक नहीं बचा है। अनुप्रिया ने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा, निषाद पार्टी और अपना दल (एस) के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। 

सपा पर तंज बोली- उनको विपक्ष में रहना
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही है। हर सीट पर आवेदन भी हो रहे हैं। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। जैसे ही सीटों की बात भारतीय जनता पार्टी से फाइनल होगी। हमारी पार्टी प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव-प्रचार पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। जिसके चलते वर्चुअल कैंपियन और 5-5 की टोली के साथ पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। अनुप्रिया ने सपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आने वाले समय में उनको विपक्ष में ही बैठना है। 

2017 में 3 सीटों पर लड़ा था चुनाव
बीते रविवार को भाजपा के सहयोगी अपना दल ने रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से अली हैदर खान को उम्मीदवार बनाया है। वहीं 2017 में आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम ने यहां से जीत हासिल की थी। बता दें कि पिछली बार जो तीन सीटें अपना दल (एस) को मिली थीं, उनमें हंडिया विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी की पत्नी प्रमिला त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया था। इसी तरह प्रतापपुर विधान सभा सीट से अपना दल एस के करन सिंह बसपा के मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी से महज दो हजार मतों से पीछे रह गए थे। जबकि, सोरांव सीट पर अपना दल एस के जमुना प्रसाद ने बसपा की गीता देवी को हराकर इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.