यूपी में इन 7 चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, 10 मार्च को होगी नतीजों की घोषणा

निर्वाचन आयोग प्रेस वार्ता : यूपी में इन 7 चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, 10 मार्च को होगी नतीजों की घोषणा

यूपी में इन 7 चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, 10 मार्च को होगी नतीजों की घोषणा

Tricity Today | Symbolic Photo

New Delhi : भारत निर्वाचन आयोग की दिल्ली में प्रेस वार्ता चल रही है। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि भारत के पांचों विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 10 मार्च को आएंगे। चुनाव की शुरुआत उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से शुरू होगी। विधानसभा चुनाव के दौरान सभी राज्यों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। 

यूपी में इन चरणों में होगा चुनाव
सुशील चंद्रा ने बताया कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 14 जनवरी से नामांकन शुरू कर देंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होगा। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 03 मार्च और 07 मार्च को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके बाद 10 मार्च को यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी।

इन 5 राज्यों में होगा चुनाव
प्रेस वार्ता करते हुए सुशील चंद्रा ने बताया कि कोविड-19 का ध्यान रखते हुए सभी विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के दौरान थर्मल स्कैनिंग, मास्क और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीट पर चुनाव होंगे। इसके अलावा गोवा में 40, पंजाब में 117, मणिपुर में 60 और उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीट पर चुनाव होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.