अटल-आडवाणी दौर के भाजपा नेता प्रणीत भाटी ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया, खुश नजर आए पुराने भाजपाई, जानिए कौन हैं...

गौतमबुद्ध नगर : अटल-आडवाणी दौर के भाजपा नेता प्रणीत भाटी ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया, खुश नजर आए पुराने भाजपाई, जानिए कौन हैं...

अटल-आडवाणी दौर के भाजपा नेता प्रणीत भाटी ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया, खुश नजर आए पुराने भाजपाई, जानिए कौन हैं...

Tricity Today | प्रणीत भाटी ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया

Greater Noida News : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की 'जन विश्वास यात्रा' में रविवार को संगठन के कई पुराने और दिग्गज चेहरे देखने के लिए मिले। इनमें खासतौर से गौतमबुद्ध नगर भाजपा के पहले जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी हैं। दरअसल, हाल ही में प्रणीत भाटी को नैनीताल हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक महेंद्र सिंह भाटी हत्याकांड से दोषमुक्त किया है। प्रणीत भाटी ने जगत फार्म में 'जन विश्वास यात्रा' का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ गौतमबुद्ध नगर में भाजपा की नींव रखने वाले कई नेता कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए। हालांकि, मौजूदा माहौल में यह सारे नेता भाजपा की राजनीति में मुख्यधारा से दूर हासिए पर खड़े नजर आते हैं। प्रणीत भाटी की वापसी से इन सबमें एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

कौन हैं प्रणीत भाटी
अटल-आडवाणी दौर में प्रणीत भाटी गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिले के उन चुनिंदा भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं में से एक हैं, जिन्होंने 80 और 90 के दशकों में संगठन की नींव रखी थी। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रणीत भाटी के बड़े भाई प्रवीण भाटी गाजियाबाद भाजपा के जिला अध्यक्ष थे। उनकी हत्या कर दी गई थी। प्रवीण भाटी और प्रणीत भाटी के पिताजी तेजपाल सिंह भाटी भी गाजियाबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे थे। जब गाजियाबाद और बुलंदशहर जिलों से कटकर गौतमबुद्ध नगर जिले की नींव रखी गई तो प्रणीत भाटी पहले जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसके बाद किसान मोर्चा और कई दूसरे अनुषांगिक संगठनों में काम किया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहे हैं साथी
प्रणीत भाटी जब किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे तो यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उनके साथ कार्यकारिणी में महामंत्री थे। राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह भी उनके साथ किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। जब विजयपाल सिंह किसान मोर्चा के यूपी अध्यक्ष बने तो प्रणीत भाटी उनके साथ महामंत्री नियुक्त किए गए थे। इनके अलावा फिलहाल भाजपा में तमाम शीर्ष पदों पर काम कर रहे नेताओं के साथ प्रणीत भाटी काम कर चुके हैं।

पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
प्रणीत भाटी की वापसी से भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। रविवार को प्रणीत भाटी और उनके साथ वाले पुराने भाजपा नेताओं ने जगत फार्म में 'जन विश्वास यात्रा' का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ श्यामवीर भाटी, धर्मवीर पटाड़ी, जग भूषण गर्ग, तेजवीर सिंह वीरपुरा और सीपी सिंह जैसे पुराने भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। प्रणीत भाटी के कार्यकाल में गौतमबुद्ध नगर के सारे मंडल अध्यक्ष उनके साथ 'जन विश्वास यात्रा' में शामिल हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.