अवतार सिंह भड़ाना हुए रालोद में शामिल, गौतमबुद्ध नगर की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

BIG BREAKING : अवतार सिंह भड़ाना हुए रालोद में शामिल, गौतमबुद्ध नगर की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

अवतार सिंह भड़ाना हुए रालोद में शामिल, गौतमबुद्ध नगर की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Tricity Today | राष्ट्रीय लोक दल मुखिया जयंत चौधरी और अवतार सिंह भड़ाना

Greater Noida News : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल जोर पकड़ता जा रहा है। दिग्गज गुर्जर नेता कहे जाने वाले अवतार सिंह भड़ाना ने बुधवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब वह राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए हैं। बुधवार को अवतार सिंह भड़ाना ने राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी से मुलाकात करके रालोद का दामन थाम लिया है। वह यूपी विधानसभा चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण सीट में शामिल गौतमबुद्ध नगर से चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

मीरापुर सीट से विधायक हैं अवतार सिंह भड़ाना
अवतार सिंह भड़ाना फिलहाल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मीरापुर सीट से विधायक हैं। अवतार सिंह भड़ाना उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। हालांकि मीरापुर सीट से विधायक होने के बावजूद वह अपनी विधानसभा से कोई मोहता नहीं रखते हैं। अवतार सिंह भड़ाना ने जयंत चौधरी से मुलाकात की, अब वह गौतमबुद्ध नगर की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी
यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल का गठबंधन होने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि अवतार सिंह भड़ाना पिछले कुछ समय से जयंत चौधरी के काफी नजदीकी रहे हैं। वह गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान वह जेवर विधानसभा में अपना चक्कर भी लगा चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.