अवतार सिंह भड़ाना जेवर से लड़ेंगे चुनाव, जयंत चौधरी से टिकट मांगने पहुंचे

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : अवतार सिंह भड़ाना जेवर से लड़ेंगे चुनाव, जयंत चौधरी से टिकट मांगने पहुंचे

अवतार सिंह भड़ाना जेवर से लड़ेंगे चुनाव, जयंत चौधरी से टिकट मांगने पहुंचे

Google Image | जयंत चौधरी से टिकट मांगने पहुंचे अवतार सिंह भड़ाना

UP Assembly Election 2022 : अवतार सिंह भड़ाना राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। अवतार सिंह भड़ाना गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे हैं। उन्होंने जेवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना फाइनल कर लिया है। आपको बता दें कि यूपी विधानसभा 2022 में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। जेवर विधानसभा राष्ट्रीय लोक दल के खाते में आ रही है। इसलिए अब अवतार सिंह भड़ाना जेवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। 

3.46 लाख वोटर करेंगे नए विधायक का चुनाव
जेवर विधानसभा में इस बार 3,46,425 अपने नए विधायक का चुनाव करेंगे। अवतार सिंह भड़ाना के अलावा जेवर विधानसभा सीट पर एक  अन्य गुर्जर और ठाकुर उम्मीदवार मुख्य रूप से चुनाव लड़ रहा है। मुख्य रूप से जेवर विधानसभा के तीन प्रत्याशियों में टक्कर होगी। अवतार सिंह भड़ाना काफी समय जेवर विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे है।  

UPDATING...

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.