बाहुबली गुड्डू पंडित सपा में वापसी, बुलंदशहर की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : बाहुबली गुड्डू पंडित सपा में वापसी, बुलंदशहर की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

बाहुबली गुड्डू पंडित सपा में वापसी, बुलंदशहर की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Tricity Today | समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण

Noida News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ब्राह्मणों को साधने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा दांव खेल दिया है। पश्चिमी यूपी के बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित (Guddu Pandit) उर्फ श्रीभगवान शर्मा की साल 2022 के पहले दिन समाजवादी पार्टी में घर वापसी हुई है। रविवार को गुड्डू पंडित दिल्ली में सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सपा उन्हें बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है। बुलंदशहर की डबाई विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं।

गुड्डू पंडित का राजनीतिक इतिहास
सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विधायक गुड्डू पंडित नोएडा के गिझौड गांव के मूल निवासी है। बुलंदशहर के डिबाई से बीएसपी के विधायक रह चुके हैं। 2007 से 2012 तक बीएसपी में और 2012 से 17 तक समाजवादी पार्टी के विधायक रहे। 2017 के चुनाव से पहले विधान परिषद चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट करने की वजह से उन्हें समाजवादी पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। इससे पहले 2012 के बाद उन्हें बहुजन समाज से भी निकाला गया था। 2017 के बाद उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की कोशिश की, मगर उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने गुड्डू पंडित को फतेहपुर सीकरी से टिकट दे दिया। जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

गुड्डू पंडित और उनके भाई ने सपा के खिलाफ की थी वोटिंग
पिछली विधानसभा में गुड्डू पंडित और उनके छोटे भाई समाजवादी पार्टी के विधायक थे। दोनों बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में गए थे। गुड्डू पंडित ने 2012 में डिबाई विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। उनके छोटे भाई ने शिकारपुर सीट से कामयाबी हासिल की थी। राज्य में बदलती बयार देखकर दोनों भाइयों ने समाजवादी पार्टी को डबल क्रॉस किया था। राज्यसभा चुनाव में विधानमंडल भवन में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को वोट दे दिया था। इतना ही नहीं जब शिवपाल यादव ने विरोध किया तो गुड्डू पंडित और उनके छोटे भाई आक्रामक मुद्रा में नजर आए थे। इसके बाद दोनों को समाजवादी पार्टी छोड़नी पड़ी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.