सपा में चल रही बड़ी राजनीतिक चाल, अपनों को छोड़ भाजपा ने नेताओं को टिकट देने की तैयारी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा में चल रही बड़ी राजनीतिक चाल, अपनों को छोड़ भाजपा ने नेताओं को टिकट देने की तैयारी

सपा में चल रही बड़ी राजनीतिक चाल, अपनों को छोड़ भाजपा ने नेताओं को टिकट देने की तैयारी

Google Image | Symbolic Photo

UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा करने के बाद से राजनीति में हलचल मच गई है। जिसके बाद पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी। सबसे पहले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की, फिर बसपा ने और फिर रविवार को आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की, लेकिन समाजवादी पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। पार्टी ने अपने सहयोगी दल आरएलडी से गठबंधन के साथ चंद सीटों की सूची जारी की है। आखिर पार्टी अभी तक किस बात का इंतजार कर रही है? बीते कुछ दिनों भारतीय जनता पार्टी के तीन मंत्री और कई विधायकों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि इनमें से भी किसी को टिकट मिल सकता है। क्या समाजवादी पार्टी और भी कोई बड़े नेताओं के शामिल होने का इंतजार कर रही है? ऐसे कई सवाल हैं जो सपा के इस राजनीति को लेकर उठाए जा रहे हैं। 

सपा चल रही अलग है राजनीतिक चाल
उत्तर प्रदेश के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। जिसके लिए बीजेपी ने अपने 107 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वही, कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की जिनमें से 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है और बसपा ने भी पहले चरण की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, लेकिन सपा की तरफ से कोई सूची जारी नहीं की गई है। बल्कि प्रत्याशियों को सिंबल के जरिए फार्म और फार्म भी दे रही है। सपा अपने एक अलग ही राजनीतिक चाल चल रही है। 

कई दलों के साथ किया गठबंधन
सपा ने इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आरएलडी के साथ-साथ गई दलों के साथ गठबंधन किया है, लेकिन अभी तक सीट के बटवारों को लेकर और उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करी है। बीते कुछ दिनों पहले सपा के सहयोगी दल आरएलडी के जरिए अभी तक 36 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई है। जिसमें से 10 सीटों पर सपा प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। इसके चलते कई सीटों पर सपा के सहयोगी दलों के साथ समीकरण गड़बड़ा रहा है। 

कई दिग्गज नेता हो गए सपा में शामिल
बीते दिनों सपा में कई दिक्कत नेता शामिल हुए हैं। जिसके बाद से ही राजनीति में एक अलग ही हलचल मच गई है। इमरान मसूद, धर्म सिंह सैनी, स्वामी प्रसाद, मसूद अख्तर, दादा सिंह चौहान, कादिर राणा, गुड्डू पंडित, चौधरी वीरेंद्र सिंह और कई बड़े नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, लेकिन इनमें से किसी को टिकट मिलेगा या नहीं इसपर अभी तक असमंजस बना हुआ है। बताया जा रहा है कि भाजपा से आए नेताओं को सपा टिकट दे सकती हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.