भाजपा ने पहले चरण में एक भी मुस्लिम को नहीं बनाया उम्मीदवार, देखिए किस नेता को कहां से मिला टिकट

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा ने पहले चरण में एक भी मुस्लिम को नहीं बनाया उम्मीदवार, देखिए किस नेता को कहां से मिला टिकट

भाजपा ने पहले चरण में एक भी मुस्लिम को नहीं बनाया उम्मीदवार, देखिए किस नेता को कहां से मिला टिकट

Google Image | Symbolic Photo

UP Assembly Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 58 में से 57 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार मैदान में खड़े कर दिए हैं। योगी आदित्यनाथ खुद गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। कुछ नेताओं का टिकट भी काटा गया हैं। बड़ी बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण यानी कि 10 फरवरी को होने वाले चुनाव में एक भी मुस्लिम समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं दिया है।

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। लोनी में वर्तमान विधायक भारतीय जनता पार्टी के नंदकिशोर गुर्जर हैं। इस विधानसभा चुनाव में नंदकिशोर गुर्जर को ही भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है। लोनी विधानसभा से नंदकिशोर को उम्मीदवार बनाया गया है। मुरादनगर से अजीत पाल त्यागी को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। शिकारपुर से अनिल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, उत्तर प्रदेश की मथुरा विधानसभा सीट से योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा चुनाव लड़ेंगे।
 
गौतमबुद्ध नगर के तीनों विधायकों पर जताया विश्वास

नोएडा विधानसभा के वर्तमान विधायक पंकज सिंह है। दादरी विधानसभा से वर्तमान विधायक तेजपाल नागर हैं और जेवर विधानसभा से वर्तमान विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर तीनों नेताओं को मैदान में खड़ा किया है। तीनों का टिकट फाइनल हो गया है। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में इसकी घोषणा हुई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने तीनों विधायकों पर एक बार फिर विश्वास जताया है।

   देखिए पूरी लिस्ट
  1. गोरखपुर शहर विधानसभा सीट - योगी आदित्यनाथ
  2. सिराथू विधानसभा सीट - केशव प्रसाद मौर्य
  3. कैराना विधानसभा सीट - मृगांका सिंह
  4. थानाभवन विधानसभा सीट - सुरेश राणा
  5. शामली विधानसभा सीट - तेजेंद्र सिंह
  6. बुढ़ाना विधानसभा सीट - उमेश मलिक 
  7. चरथावल विधानसभा सीट - सपना कश्यप
  8. पुरकाजी विधानसभा सीट -  प्रमोद 
  9. मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट - कपिल अग्रवाल 
  10. खतौली विधानसभा सीट - विक्रम सैनी 
  11. मीरापुर विधानसभा सीट - प्रशांत गुर्जर 
  12. सिवालखास विधानसभा सीट - मनेंद्र पाल सिंह
  13. सरधना विधानसभा सीट - संगीत सोम
  14. हस्तिनापुर विधानसभा सीट - दिनेश खटीक
  15. किठौर विधानसभा सीट - सतवीर त्यागी 
  16. मेरठ कैंट विधानसभा सीट - अमित अग्रवाल 
  17. मेरठ विधानसभा सीट - कमल दत्त शर्मा 
  18. मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट - सोमेंद्र तोमर 
  19. छपरौली विधानसभा सीट - सहेंद्र सिंह
  20. बड़ोत विधानसभा सीट - कृष्ण पाल सिंह मलिक 
  21. बागपत विधानसभा सीट - योगेश धामा 
  22. लोनी विधानसभा सीट - नंदकिशोर गुर्जर 
  23. मुरादनगर विधानसभा सीट - अजीत पाल त्यागी 
  24. साहिबाबाद विधानसभा सीट - सुनील शर्मा 
  25. गाजियाबाद विधानसभा सीट - अतुल गर्ग 
  26. मोदीनगर विधानसभा सीट - मंजू सिवाच
  27. धौलाना विधानसभा सीट - धर्मेश तोमर 
  28. हापुड़ विधानसभा सीट - विजयपाल 
  29. गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट - हरेंद्र चौधरी तेवतिया 
  30. नोएडा विधानसभा सीट - पंकज सिंह 
  31. दादरी विधानसभा सीट - तेजपाल नागर 
  32. जेवर विधानसभा सीट - धीरेंद्र सिंह 
  33. सिकंदराबाद विधानसभा सीट - लक्ष्मी राज सिंह 
  34. बुलंदशहर विधानसभा सीट - प्रदीप चौधरी 
  35. स्याना विधानसभा सीट - देवेंद्र सिंह लोधी 
  36. अनूप शहर विधानसभा सीट - संजय शर्मा 
  37. डिबाई विधानसभा सीट - सीपी सिंह 
  38. शिकारपुर विधानसभा सीट - अनिल शर्मा 
  39. खुर्जा विधानसभा सीट - मीनाक्षी सिंह
  40. खैर विधानसभा सीट - अनु प्रधान बाल्मीकि 
  41. बरौली विधानसभा सीट - ठाकुर जयवीर सिंह 
  42. अतरौली विधानसभा सीट - संदीप सिंह 
  43. छर्र विधानसभा सीट - रविंद्र पाल सिंह 
  44. कोल विधानसभा सीट - अनिल पाराशर 
  45. इगलास विधानसभा सीट - राजकुमार सहयोगी 
  46. छाता विधान सभा सीट - लक्ष्मी नारायण 
  47. गोवर्धन विधानसभा सीट - मेघश्याम सिंह 
  48. मांट विधानसभा सीट - राजेश चौधरी 
  49. मथुरा विधानसभा सीट - श्रीकांत शर्मा 
  50. बलदेव विधानसभा सीट - पूरन प्रकाश जाटव 
  51. एत्मादपुर विधानसभा सीट - डॉक्टर धर्मपाल सिंह 
  52. आगरा कैंट विधानसभा सीट - डॉक्टर जीएस धर्मेश 
  53. आगरा दक्षिण विधानसभा सीट - योगेंद्र उपाध्याय 
  54. आगरा उत्तर विधानसभा सीट - पुरुषोत्तम 
  55. आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट - बेबी रानी मौर्य 
  56. फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट - बाबूलाल 
  57. खैरागढ़ विधानसभा सीट - भगवान सिंह कुशवाह 
  58. फतेहाबाद विधानसभा सीट - छोटे लाल वर्मा 
  59. बाह विधानसभा सीट - रानी पक्षालिका

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.