कोरोना के चलते बीजेपी का नया प्लान, जाने कैसे जन-जन तक पहुचेंगे कार्यकर्ता

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : कोरोना के चलते बीजेपी का नया प्लान, जाने कैसे जन-जन तक पहुचेंगे कार्यकर्ता

कोरोना के चलते बीजेपी का नया प्लान, जाने कैसे जन-जन तक पहुचेंगे कार्यकर्ता

Google Image | Symbolic Photo

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में प्रत्याशियों की सूची के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के अनुसार वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुट गई हैं। भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की सोमवार को लखनऊ में बैठक हुई। इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन किया गया। अब मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय नेताओं की बैठक होगी। इसमें यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, संगठन प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भाग लेंगे।

जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा
बीजेपी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जनसंपर्क अभियान चलाएगी, जिसकी शुरुआत आज से लखनऊ से हो रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ के बालू अड्डे से की जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा की रणनीति की मानें तो पांच-पांच की टोली घर-घर जाएगी और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट मांगेगी। साथ ही माहौल बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के फायदे गिनवाएगी। वहीं लोगों को चुनावी रैलियों, सभाओं, रोड शो आदि की कमी महसूस न हो, मतदाताओं से सीधा जुड़ाव हो सके।

27 हज़ार शक्ति केन्द्रों पर खिचड़ी भोज करेगी भाजपा
मीडिया से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम प्रदेश में 300 प्लस सीटें जीतने के लिए सघन सम्पर्क अभियान शुरू करेंगे। 11 जनवरी से जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाया जाएगा। हम जनता के बीच मोदी-योगी सरकार की नीतियों को लेकर जाएंगे। हम प्रदेश के तीन करोड़ लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को प्रदेश के 27 हजार शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। जनता भाजपा के साथ है। सपा के साथ आजम खां, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी व इमरान मसूद हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.