चाय के जरिए मायावती के वोट बैंक में सेंधमारी करेगी भाजपा, हर कार्यकर्ता 100 दलितों के घर चाय पीने जाएगा

Lucknow News : चाय के जरिए मायावती के वोट बैंक में सेंधमारी करेगी भाजपा, हर कार्यकर्ता 100 दलितों के घर चाय पीने जाएगा

चाय के जरिए मायावती के वोट बैंक में सेंधमारी करेगी भाजपा, हर कार्यकर्ता 100 दलितों के घर चाय पीने जाएगा

Tricity Today | स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी एकबार फिर से राष्ट्रवाद के मुद्दे पर आ गई है। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, कार्यकर्ता दलितों कों समझाएं कि, पैसे, जाति और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के नाम पर मतदान करें।

कार्यकर्ता 100 दलितों के घर चाय पीने जाएगा- स्वतंत्र देव
स्वतंत्र देव सिंह ने आगे कहा कि, कार्यकर्ता गांवों में 100 दलितों के घर जाएं और उनके साथ चाय पिएं। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रवाद के नाम पर मतदान के लिए जागरूक करें। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि, 2022 में भगवान राम के लिए बीजेपी की सरकार दोबारा बनानी है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा करने के लिए कठिन लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

योगी राज में गुंडों का सफाया हुआ
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश से गुंडाराज का सफाया हुआ है। प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। लोगों को रोजगार मिल रहे हैं और अवसर भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, बीजेपी सिर्फ एक परिवार का विकास करने वाली पार्टी नहीं है। बल्कि देशहित हमारा मकसद है। बीते 70 सालों में जो काम नहीं हुआ वो पिछले 7 सालों में केंद्र की मोदी सरकार ने करके दिखाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.