बसपा ने जारी की 51 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, मायावती बोलीं- यूपी में बिना गठबंधन लड़ेंगी चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : बसपा ने जारी की 51 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, मायावती बोलीं- यूपी में बिना गठबंधन लड़ेंगी चुनाव

बसपा ने जारी की 51 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, मायावती बोलीं- यूपी में बिना गठबंधन लड़ेंगी चुनाव

Tricity Today | मायावती

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले शनिवार को बसपा सुप्रीमों मायावती ने बहुजन समाज पार्टी के 51 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। वहीं उन्होंने इस मौके पर ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ रही हूं। प्रदेश में पूर्ण बहुमत की बसपा की सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने एक नया नारा भी दिया है- हर पोलिंग बूथ को जिताना है, BSP को सत्ता में लाना है'। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

प्रमुख मायावती ने दूसरे चरण की 55 में से 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बचे हुए 4 उम्मीदवारों के नाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। बेहट से रईस मलिक और नकुड़ से साहिल खान को टिकट मिला है। सहारनपुर से अजब सिंह और सहारनपुर नगर से मनीष अरोड़ा उम्मीदवार होंगे। गंगोह से नोमान मसूद का नाम है। देवबंद से चौधरी राजेंद्र सिंह उम्मीदवार होंगे। रामपुर मनिहारन से रविंद्र कुमार गोल्डू को उम्मीदवार बनाया है। बसपा की गई इस सूची में नोमान मसूद, मनीष अरोड़ा और साहिल खान तीनों ऐसे प्रत्याशी हैं जो हाल ही के दिनों में दूसरी पार्टियां छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। 

नोमान मसूद इमरान मसूद के भाई हैं जो पहले कांग्रेस में थे करीब 4 महीने पहले हुआ है। बता दें अभी हाल ही में बीएसपी प्रमुख मायावती ने 15 जनवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर अपने चुनाव न लड़ने की बात कही थी। बसपा सुप्रीमों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी वजह भी बताई। मायावती ने कहा कि कांशीराम जी जब स्वस्थ थे, तब तक मैं चुनाव लड़ती थी और पार्टी की बाकी जिम्मेदारी वह संभालते थे। उसके बाद यह जिम्मेदारी मेरे कंधों पर आ गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.