कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने इस मामले में सबको पीछे छोड़ा, अन्य प्रत्याशियों की बढ़ा सकती हैं मुश्किल

नोएडा विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने इस मामले में सबको पीछे छोड़ा, अन्य प्रत्याशियों की बढ़ा सकती हैं मुश्किल

कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने इस मामले में सबको पीछे छोड़ा, अन्य प्रत्याशियों की बढ़ा सकती हैं मुश्किल

Tricity Today | कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक

Noida News : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में नोएडा से नेशनल मीडिया पैनल लिस्ट और सोशल मीडिया उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक को टिकट दिया गया है। चुनाव आयोग ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए किसी भी रैली, रोड शो, नुक्कड़ सभा और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में प्रत्याशी सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। अगर बात करें पाठक कि तो वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। पाठक ने कोरोना काल के दौरान सोशल मीडिया के जरिए शहर के लोगों की मदद करने के लिए कई बड़े अभियान चलाए थे। 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान करने के बाद सभी दलों को इशारा कर दिया था कि इस बार चुनावी सभाओं, रैली रोड शो से ज्यादा वर्चुअल और सोशल मीडिया को तवज्जो देनी होगी। जिसके बाद सभी दल के संभावित प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया के लिए टीम गठित कर दी है। फिलहाल घोषणा प्रत्याशियों की बात करें तो सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स के मामले में पंखुड़ी पाठक के इर्द-गिर्द भी कोई नजर नहीं आ रहा है। चुनावी माहौल में पाठक सोशल मीडिया के जरिए अन्य प्रत्याशियों की मुश्किल बढ़ा सकती हैं।

लाखों लोग जुड़े
कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलेवर्स की संख्या अच्छी खासी है। अगर बात करें ट्विटर पर पाठक के 4 लाख से अधिक फॉलवर्स हैं। 40 हजार के करीब फॉलोवर्स इंस्टाग्राम पर है। फेसबुक पेज और फेसबुक अकाउंट पर लगभग 2 लाख लोग उनसे जुड़े हुए हैं। वही उनके पति कांग्रेस नेता अनिल यादव भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। ट्विटर पर उनके फॉलवर्स डेढ़ लाख से ऊपर है। नोएडा विधानसभा सीट पर पंखुड़ी पाठक को इसका भरपूर फायदा मिल सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.