कांग्रेस एक्ट्रेस और डांसर पर खेल रही दांव, बिकनी गर्ल के बाद सपना चौधरी की बाउंसर को दिया टिकट, देखें पूरी लिस्ट 

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 :  कांग्रेस एक्ट्रेस और डांसर पर खेल रही दांव, बिकनी गर्ल के बाद सपना चौधरी की बाउंसर को दिया टिकट, देखें पूरी लिस्ट 

कांग्रेस एक्ट्रेस और डांसर पर खेल रही दांव, बिकनी गर्ल के बाद सपना चौधरी की बाउंसर को दिया टिकट, देखें पूरी लिस्ट 

Google Image | पूनम पंडित और अर्चना गौतम

Lucknow News : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी दल प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने यूपी चुनाव के 41 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 महिलाओं को शामिल किया गया है। हरियाणा की जानी मानी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की बाउंसर पूनम पंडित को बुलंदशहर की स्याना सीट से मैदान में उतारा गया है। इससे पहले कांग्रेस ने हस्तिनापुर विधानसभा सीट से अर्चना गौतम को टिकट दिया है। 

कौन है पूनम पंडित
पूनम पंडित मूलरूप से जिले में सिकंदराबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव इस्लामइलपुर की रहने वाली है। गाजीपुर बॉर्डर के किसान आंदोलन की हिस्सा रही पूनम पंडित ने मात्र 26 वर्ष की उम्र में सोशल मीडिया के जरिए चर्चा में आई है, लेकिन कभी हरियाणवी डांसर पूनम चौधरी सपना चौधरी की बाउंसर हुआ करती थी। हाल में पूनम पंडित ने कांग्रेस की सदस्य ग्रहण की है। जब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार वो प्रदेश की किसी सीट से चुनाव लड़ सकती है। पार्टी की तरफ से उन्हें बुलंदशहर की स्याना सीट से मैदान में प्रत्याशी बनाया गया है।

हस्तिनापुर से बिकनी गर्ल मैदान में
आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की हस्तिनापुर सीट से बिकनी गर्ल नाम से मशहूर अर्चना गौतम को टिकट दिया है। अर्चना गौतम इस समय केवल 26 वर्ष की हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि, वह बात अलग है कि वह समाज एक नहीं बल्कि ग्लैमर ग्रुप में एक्टिव रहती हैं। प्रियंका गांधी ने हस्तिनापुर सीट से मोस्ट ब्यूटीफुल अभिनेत्री और मॉडल पर अपना दांव खेला है।

कौन है अर्चना गौतम
अर्चना गौतम के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर 7.30 लाख फॉलोवर्स है। अर्चना गौतम ने मेरठ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। वर्ष 2015 में उन्होंने मॉडलिंग के साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू किया था। अर्चना गौतम मॉडलिंग के अलावा के विज्ञापन में भी काम कर चुकी हैं। अर्चना गौतम ने साल 2014 में "मिस यूपी" का टाइटल जीता था, उसके बाद साल 2018 में "मिस बिकनी इंडिया" भी बन चुकी है। अभिनेत्री अर्चना गौतम ने साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। अर्चना गौतम ने मशहूर नाटक "साथिया साथ निभाना, सीआईडी और कबूल है" में काम किया है।

   इन 41 नेताओं को दिया टिकट
  1. सहारनपुर नगर - सुखविंदर कौर
  2. कैराना - हाजी अखलाक
  3. थाना भवन - सत्य सय्यम सैनी
  4. शामली - मो अयूब जंग
  5. बुढ़ाना - देवेंद्र कश्यप
  6. चरथावल - यासमीन राणा
  7. पुरकाजी - दीपक कुमार
  8. मुजफ्फरनगर - सुबोध शर्मा
  9. खतौली - गौरव भाटी
  10. मीरापुर - मौलाना जमील कासमी
  11. ठाकुरवारा - सलमा अघा अंसारी
  12. बिलारी - कल्पना सिंह
  13. चंदौसी - मिथलेश
  14. सिवालखास - जगदीश शर्मा
  15. सरधना - सईद रियानुद्दीन
  16. मेरठ कैंट - अवनीश काजला
  17. मेरठ - रंजन शर्मा
  18. मेरठ दक्षिण - नफीस सैफी
  19. बड़ौत - राहुल कश्यप
  20. बागपत - अनिल देव त्यागी
  21. साहिबाबाद - संगीता त्यागी
  22. मोदी नगर -  नीरज कुमारी प्रजापति
  23. ढोलाना - अरविन्द शर्मा
  24. हापुड़ - भावना वाल्मीकि
  25. सिकंदराबाद - सलीम अख्तर
  26. बुलंदशहर - सुशील चौधरी
  27. स्याना - पूनम पंडित
  28. अनूपशहर - चौधरी गजेंद्र
  29. डिबाई - सुनीता शर्मा
  30. शिकरपुर - जियौर रहमान
  31. खुर्जा - तुक्की माल मलिक
  32. खैर - मोनिका सूर्यवंशी
  33. छर्रा - अखिलेश शर्मा
  34. इगलास - प्रीती धनगर
  35. छाता - पूनम देवी
  36. मांट - सुमन चौधरी
  37. आगरा कैंट - सिकंदर वाल्मीकि
  38. फतेहपुर सिकरी - हेमंत चहर
  39. नवाबगंज - उषा गंगवार
  40. कटरा - मुन्ना सिंह
  41. अकबरपुर - प्रियंका जैसवाल

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.