कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची प्रयागराज, एयरपोर्ट से निकली धर्मनगरी चित्रकूट धाम

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची प्रयागराज, एयरपोर्ट से निकली धर्मनगरी चित्रकूट धाम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची प्रयागराज, एयरपोर्ट से निकली धर्मनगरी चित्रकूट धाम

Google Image | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

Uttar Pradesh : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचीं। प्रियंका के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर खड़े थे। प्रयागराज एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी का काफिला सड़क मार्ग से चित्रकूट के लिए रवाना हो गया। वह चित्रकूट कामतानाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। इसके बाद चित्रकूट के रामघाट पर महिलाओं के साथ संवाद करेंगी।

प्रयागराज में एयरपोर्ट से चित्रकूट के लिए जब प्रियंका गांधी गाड़ी में बैठने लगीं तो कांग्रेस पार्टी का एक नेता वहां फूलों का गुलदस्ता लेकर खड़ा था, प्रियंका ने उससे पूछ ही लिया- 'दे रहे हैं या रख रहे है' पहले तय कर लीजिए। इसके बाद वह फूलों का गुलदस्ता प्रियंका गांधी ने ले लिया। प्रियंका चित्रकूट में पहले भगवान मत्स्यगजेंद्रनाथ स्वामी का जलाभिषेक करेंगी।  

प्रियंका गांधी मंदाकिनी नदी के घाट पर संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के साथ बातचीत करेंगी। इसके अलावा प्रियंका गांधी भगवान कामदनाथ मंदिर जाकर दर्शन पूजन करेंगी। जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा चित्रकूट में महिलाओं के साथ नौका संवाद करेंगी। वहां 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के नारे को धार देंगी।

प्रियंका गांधी के संवाद कार्यक्रम का मंच मंदाकिनी नदी के घाट के किनारे बनाया गया है। जहां नाव पर सवार होकर वो महिलाओं से बातचीत करेंगी। इस तरह प्रियंका इस अभियान के जरिए महिलाओं को साथ जोड़ने की कवायद करेंगी। प्रियंका गांधी के संवाद कार्यक्रम से एक दिन पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश चुनाव आब्जर्वर व छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी चित्रकूट पहुंच गए हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस के पास एक भी विधायक नहीं है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार की दोपहर भगवान राम की तोपस्थली रहे चित्रकूट धाम पहुंची। तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद मंदाकिनी नदी के तट पर नाव पर बैठकर महिलाओं से संवाद की शुरुआत की। कांग्रेस की नीतियां और उपलब्धियां उन्हें बताईं। इसके साथ महिलाओं से परिवार की कुशलता समेत अन्य समस्याएं भी पूछीं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पुरानी सियासी विरासत दिलाने के लिए उतरीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने इन दिनों महिलाओं से संवाद का अभियान शुरू किया है।

रामघाट पर मंदाकिनी नदी में वह नाव पर सवार होकर पार पहुंची। यहां पर मौजूद महिलाओं ने उनका स्वागत किया तो उन्होंने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। रामघाट पर संवाद कार्यक्रम के लिए सुबह से महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। इसके बाद नाव पर सवार रहते हुए नदी तट की सीढिय़ों पर बैठीं महिलाओं से संवाद शुरू किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय में किये गये कामों बताया और महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। सुरक्षा के मद्देनजर वहां पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इससे पहले उन्होंने चित्रकूट के राजाधिराज स्वामी मत्तगजेंद्रनाथ के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना की और फिर संवादस्थली पहुंची।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.