कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका भाजपा में शामिल, कहा- सिर्फ मेरा और मेरे चेहरे का इस्तेमाल किया

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका भाजपा में शामिल, कहा- सिर्फ मेरा और मेरे चेहरे का इस्तेमाल किया

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका भाजपा में शामिल, कहा- सिर्फ मेरा और मेरे चेहरे का इस्तेमाल किया

Google Image | सब से आगे खड़ी पोस्टर गर्ल

UP Assembly Election 2022 : कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के अभियान 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य बीजेपी में शामिल हो गई है। अभी कुछ दिनों पहले प्रियंका मौर्या ने कांग्रेस पार्टी के सचिव संजीव सिंह पर घूस लेकर टिकट देने का आरोप लगाया था।

प्रियंका मौर्या ने बताई बड़ी वजह 
प्रियंका मौर्य ने बताया कि "मुझे आहत और दुख दिया गया, सिर्फ नाम दिया गया कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' लेकिन लड़ने का मौका भी हमें नहीं दिया जाता। बहुत सारे लोग मुझसे यह कह रहे हैं कि आपको अभी समय कितना हुआ है, तो में उनसे यह कहना चाहती हूं कि बाल सफेद करके ही तजुर्बा नहीं आता।" 

मेरे फेस का इस्तेमाल किया
उन्होंने कहा कि "जिस तरीके से वहां पर मेरी भावनाओं का इस्तेमाल किया गया है, मेरे फेस को शक्ति अभियान से ओबीसी और महिलाओं का वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया गया है। साथ ही हमारे मौर्य समाज का मौर्य समाज का वोट लेने के लिए मेरे चेहरे का इस्तेमाल किया गया है। तो में यह कहना चाहूंगी कि हमारे फेस को इस्तेमाल किया जाए वोट के लिए यह ठीक नहीं है। हमारे हक की जो लड़ाई है हम वह लड़ रहे और वह अधिकार देना चाहिए। अगर आप को अधिकार नहीं दे सकते तो, में यह बर्दाश्त नहीं कर सकती।" 

यह है पूरा मामला 
प्रियंका मौर्या कांग्रेस पार्टी के मुखिया कैंपियन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के पोस्टर का मुख्य चेहरा है। अभी कुछ दिनों पहले कांग्रेस पार्टी की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने अपने सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह पर टिकट के लिए घूस लेने का आरोप लगाया था और साथ ही कहा था कि जातिवाद के कारण विधायक नरेश सैनी को पार्टी छोड़ने पड़े यह भी बताया। प्रियंका मौर्या को लखनऊ के सरोजनी नगर सीट की उम्मीदवार माना जा रहा था, लेकिन पार्टी ने उनके जगह रुद्र दमन सिंह को विधानसभा चुनाव का टिकट दे दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.