कांग्रेस की प्रियंका बोली- पार्टी कभी भी भाजपा के प्रत्याशियों को मात नहीं दे पाएगी, पोस्टर गर्ल ने सचिव पर लगाए गंभीर आरोप

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस की प्रियंका बोली- पार्टी कभी भी भाजपा के प्रत्याशियों को मात नहीं दे पाएगी, पोस्टर गर्ल ने सचिव पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस की प्रियंका बोली- पार्टी कभी भी भाजपा के प्रत्याशियों को मात नहीं दे पाएगी, पोस्टर गर्ल ने सचिव पर लगाए गंभीर आरोप

Google Image | सब से आगे खड़ी पोस्टर गर्ल

LUCKNOW NEWS : कांग्रेस पार्टी की पोस्टर गर्ल ने शुक्रवार को पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। पोस्टर गर्ल डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सेक्रेटरी संदीप सिंह पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में बड़े लेवल पर धांधली चल रही है। यह आरोप संदीप सिंह पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए लगाया है। प्रियंका मौर्या कांग्रेस पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी के महत्वकांक्षी कैंपियन "लड़की हूं लड़ सकती हूं" की पोस्टर गर्ल है। वह इस कैंपियन के पोस्टर का मुख्य चेहरा है।

प्रियंका मौर्य ने कहा...
उन्होंने आरोप लगते हुए कहा, "लड़की हूं लड़ सकती हूं पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि मैं ओबीसी थी और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को घूस नहीं दे सकी। मेरे पास सबूत के तौर पर वीडियो है जो चैनल पर दिखेगा। कांग्रेस में जातिवाद के कारण विधायक नरेश सैनी को पार्टी छोड़नी पड़ी है।" प्रियंका मौर्या ने कांग्रेस पार्टी में धांधली करने का आरोप भी लगाया है।

Image

घूस मांगने का आरोप लगाया
उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि घूस ना देने के कारण उन्हें सरोजनी नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिल सका। लड़की हूं लड़ सकती हूं यह कैंपियन एक धोखा है, लेकिन जब मैंने टिकट मांगा तो नहीं दिया। अब लोग कहेंगे कि टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे हैं। इसके खुद जांच करें और फिर बोलें। प्रियंका मौर्या से कहा कि उनसे बोला गया कि 2024 की तैयारी करो। ऐसे कांग्रेस कभी भी भाजपा के प्रत्याशियों को मात नहीं दे पाएगी। 

कैंपेन का मुख्य चेहरा 
प्रियंका मौर्या कांग्रेस पार्टी की कैंपेन "लड़की हूं लड़ सकती हूं" का मुख्य चेहरा है। साथ ही कैंपियन के सभी पोस्टरों में उनका चेहरा सबसे आगे दिखाई देता है। यही नहीं वह कांग्रेस के महिला घोषणापत्र का भी चेहरा रही। प्रियंका मौर्या को लखनऊ के सरोजनी नगर सीट के उम्मीदवार माना जा रहा था, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह रुद्र दमन सिंह को विधानसभा चुनाव का टिकट दे दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.