कांग्रेस ने किया मेनिफेस्टो जारी, सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगी सबसे बड़ी सौगात

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस ने किया मेनिफेस्टो जारी, सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगी सबसे बड़ी सौगात

कांग्रेस ने किया मेनिफेस्टो जारी, सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगी सबसे बड़ी सौगात

Social Media | कांग्रेस ने किया मेनिफेस्टो जारी

UP Assembly Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं और युवाओं को आगे रखा है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया। प्रियंका गांधी महिलाओं को लेकर एक मेनिफेस्टो जारी कर चुकी हैं, लेकिन इस मेनिफेस्टो में पार्टी ने युवाओं को आगे रखते हुए उनकी तरक्की की बात की है। मेनिफेस्टो में पार्टी ने युवाओं को लेकर कई बड़े वादे किए हैं। इस मेनिफेस्टो का नाम कांग्रेस ने भर्ती विभाग रखा है। जिसमें पार्टी का मुख्य मकसद युवाओं को रोजगार दिलाना है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 20 लाख नौकरी देने का वादा किया है। जिनमें से वह 8 लाख महिलाओं को रोजगार देंगे। साथ ही परीक्षा व्यवस्था सुधरेंगे, एक जॉब कैलेंडर बनाने और परीक्षा भर्ती के लिए फीस नहीं लेने का ऐलान किया है। 

"हम अपने सारे वादे पूरे करेंगे" 
प्रियंका गांधी ने बताया कि युवा पेपर लीक होने की वजह से काफी परेशान है। हमारी सरकार आएगी दो तो हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम अपने सारे वादे पूरे करेंगे। युवाओं को विश्वास की राह पर आगे ले जाते हुए उनके भविष्य को बनाएंगे। भर्ती विधान के अंदर हमें यह भी बताया है कि युवा कैसे अपना काम शुरू कर सकते हैं। खुद को एक उधमी भी बना सकते हैं। युवाओं की समस्याओं को हमने इसमें बताया है। यूपी में 7 करोड लोगों की आशंकाओं का यह दस्तावेज है। 

कांग्रेस ने करी बड़ी घोषणाएं 
पार्टी ने बताया कि प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय में 1.50 लाख, उच्चतम में 8 हजार, माध्यमिक में 38 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी और पुलिस में एक लाख पद भरे जाएंगे। 20 हजार आगनवाडी और 27 हजार सहायकों के पद पर नियुक्ति होगी। 12 हजार उर्दू शिक्षक, फिजिकल एजुकेशन के 32 हजार शिक्षक, संस्कृत के 2000 शिक्षक और 6000 डॉक्टर भर्ती करेंगे। 

"सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पोर्टल खुलेगा"
प्रियंका ने कहा कि सभी विद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की बहाली होगी और साथ ही विद्यालय में प्लेसमेंट भी होगी। सभी को टाइम पर स्कॉलरशिप दी जाएगी और स्कॉलरशिप का दायरा और राशि भी बढ़ाई जाएगी। सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पोर्टल खुलेगा। सफाई कर्मियों के परिवार के युवाओं के लिए ट्रेनिंग देगे। साथ ही पिछड़े वर्ग के युवाओं को 5 लाख तक का लोन एक प्रतिशत ब्याज पर  दिया जाएगा। 

"युवाओं में नशे को रोकने के उठाएंगे कदम"
पार्टी ने युवाओं में नशे को रोकने के लिए कहा कि वह ऐसा संस्थान बनाएंगे जहां पर युवाओं को नशा से मुक्ति दिलाई जाएगी। जिसका सेंटर लखनऊ में होगा, जिसके चारों को होंगे यहां काउंसलिंग के कैंप लगेंगे। हम एक लोग फेस्टिवल कराना चाहते हैं। युवाओं के लिए सबसे बड़ा फेस्टिवल होगा वही हम क्रिकेट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एकेडमी बनाएंगे। 

"यूपी में हर 24 घंटे में 880 लोग रोजगार होते हैं" 
मेनिफेस्टो जारी करते समय जब पत्रकारों में प्रियंका गांधी से पूछा कि पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? तो प्रियंका ने इसका जवाब देते हुए कहा कि आप कोई और चेहरा देख रहे हैं क्या? इस बात से ही है सारा पता है कि पार्टी का मुख्यमंत्री प्रियंका गांधी खुद ही है। लेकिन प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा चुनाव लड़ना अभी पक्का नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की स्ट्रेटेजी छोटे व्यापारियों को खत्म करने के लिए उन्होंने कहा कि नोटबंदी गलत जीएसटी कलेक्शन छोटे और मध्यम व्यापारियों को खत्म करने का है। बीजेपी का मकसद देश को चुनिंदा व्यापारियों का हाथ में देने का है। हम ऐसा नहीं करते। हम समानता बना कर चलते हैं। उन्होंने बताया कि यूपी में हर 24 घंटे में 880 लोग रोजगार होते हैं। जहां 16 लाख लोग ने बेरोजगार हो या है

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.