कांग्रेस ने 89 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, 37 महिलाएं भी शामिल

UP Election 2022 : कांग्रेस ने 89 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, 37 महिलाएं भी शामिल

कांग्रेस ने 89 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, 37 महिलाएं भी शामिल

Tricity Today | प्रियंका गांधी

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी करते हुए 89 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जिसमें 37 महिलाएं शामिल हैं। बेहद से पूनम कम्बोज, नकुर से रणधीर सिंह, सहारनपुर से संदीप राणा, देवबंद से राहत खलील,रामपुर मनिहारन सीट से ओमपाल सिंह, चित्रकूट से निर्मला भारती, जहानाबाद से कलमा प्रजापति और गंगोह सीट से अशोक सैनी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस ने अबतक 228 उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने बड़े चेहरों को बनाया है स्टार प्रचारक
सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा मोना, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वर्षा गैकवाद हार्दिक पटेल, फूलों देवी नेतम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रानिति शिंदे, धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी, तौकीर आलम को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया है।

देखिए पूरी लिस्ट

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.