कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह की बेटी भाजपा में शामिल, जान‍िए कौन हैं अद‍ित‍ि स‍िंंह

UP Assembly Election 2022 :  कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह की बेटी भाजपा में शामिल, जान‍िए कौन हैं अद‍ित‍ि स‍िंंह

 कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह की बेटी भाजपा में शामिल, जान‍िए कौन हैं अद‍ित‍ि स‍िंंह

Tricity Today |  कांग्रेस के दिग्गज नेता की बेटी भाजपा में शामिल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। सभी पार्टियां चुनावी बिसात बिछाने में जुटी हैं। इन सबके बीच दिग्गज नेता भी एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी के चलते कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अखिलेश सिंह की बेटी युवा विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। अखिलेश रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके थे। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में अदिति ने सदर सीट से चुनाव लड़ कर बसपा के उम्मीदवार शहबाज़ खान को पराजित कर 90 हज़ार वोटों से शानदार जीत हासिल की थी।

यूएसए की ड्यूक यूनिवर्सिटी से किया ग्रेजुएशन
अदिति सिंह रायबरेली सदर से विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अदिति का जन्म 15 नवंबर 1987 को लखनऊ में हुआ था। इन्होंने ने यूएसए की ड्यूक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी है। अदिति का सबसे पहला परिचय उनके पिता से है। अखिलेश ने कांग्रेस के जरिये बेटी का राजनीतिक सफर शुरू कराया। टिकट दिलाने के साथ ही पिछले चुनाव में भारी बहुमत से जीत भी दिलवाई। दरअसल अदिति सिंह के पिता कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे और बाहुबली के तौर पर भी उनकी पहचान थी। साल 2019 अगस्‍त में अदिति के पिता अखिलेश सिंह का निधन हुआ था।

अदिति सिंह के पास है कितनी संपत्ति
एक रिपोर्ट के मुताबिक अदिति सिंह के पास कुल 13 लाख 98 हजार 459 रुपए की संपत्ति है। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान दिए अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास केवल 15 रुपए नकद थे। जबकि उनके खाते में सिर्फ 53 हजार रुपए की राशि थी। ज्वैलरी की बात करें तो अदिति सिंह के पास 4 लाख 25 रुपए की ज्वैलरी है। इस हिसाब से उनके पास कुल 13 लाख 98 हजार रुपए की चल संपत्ति है। वहीं अदिति सिंह के नाम पर सिर्फ एक खेत है जिसकी कीमत 4 लाख 40 हजार रुपए है। साथ ही अदिति सिंह ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनके नाम पर कोई गाड़ी भी नहीं है। अदिति सिंह के पास मौजूद कर्ज की तो उन्होंने विजया बैंक से तीन लाख लोन ले रखे हैं, जिसकी कुल कीमत 44 लाख 90 हजार 234 रुपए है। 

बयानबाजी से अलग विचार रखने को लेकर चर्चा में आई
अद‍ित‍ि के भाजपा में शाम‍िल होने से यूपी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें पिछले लंबे समय से अदिति सिंह के बीजेपी ज्‍वाइन करने की चर्चा थी कांग्रेस के स्‍थानीय नेताओं के साथ ही आलाकमान की बयानबाजी से अलग विचार रखने को लेकर चर्चा में आई। अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव में अमावां ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुईं। इसके अलावा राही ब्लॉक और नगर पालिका में भी इन्हें के करीबियों ने बागडोर संभाल रखी है। वहीं अदिति के पति अंगद सैनी कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि अदिति के भाजपा में जाने के बाद उनका राजनीतिक कदम क्या होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.