सड़कों पर उमड़ी भीड़, दीपक भाटी के लिए कुछ इस अंदाज में मांगे वोट, PHOTOS

दादरी में प्रियंका गांधी : सड़कों पर उमड़ी भीड़, दीपक भाटी के लिए कुछ इस अंदाज में मांगे वोट, PHOTOS

सड़कों पर उमड़ी भीड़, दीपक भाटी के लिए कुछ इस अंदाज में मांगे वोट, PHOTOS

Tricity Today | दादरी में प्रियंका गांधी

Greater Noida : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) गौतमबुद्ध नगर के दादरी विधानसभा सीट (Dadri Assembly Constituency) में चुनाव प्रचार करने पहुंची हैं। दादरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक भाटी चोटीवाला के लिए प्रियंका गांधी दादरी कस्बे में रोड शो केर रही हैं। प्रियंका को देखने के लिए कस्बे की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों ने फूल बरसाकर प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। ढोल और नगाड़े बजाकर दादरी में पहली बार आगमन पर प्रियंका गांधी को लोगों ने हाथों-हाथ लिया है। दूसरी ओर प्रियंका ने दादरी कस्बे के लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की है।

प्रियंका से मिलने उमड़ी महिलाओं की भीड़
प्रियंका गांधी से मिलने के लिए दादरी कस्बे से महिलाओं की भारी भीड़ सड़क पर उमड़ा पड़ी। मौसम खराब है और हल्की बारिश पड़ रही है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां लंबे समय तक प्रियंका गांधी के आने का इंतजार करती रहीं। महिलाओं ने प्रियंका को फूल मालाएं और शॉल भेंट किए हैं। दादरी के मुख्य चौराहे पर खड़ी महिलाओं को देखकर प्रियंका गांधी कार से नीचे उतर आईं। गले लगकर बातचीत की। अपने बीच प्रियंका को देखकर लड़कियां गदगद हो गईं। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी दिल्ली से बुलंदशहर जा रही थीं। दादरी से गुजरते हुए उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक भाटी चोटीवाला के लिए कस्बे के लोगों से वोट देने की अपील की है। प्रियंका गांधी ने दादरी कस्बे में रोड शो किया है।


सच परेशान हो सकता है पराजित नहीं : प्रियंका
दादरी में महिलाओं से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, "कांग्रेस आम आदमी के साथ खड़ी है। नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। महिलाओं के आत्मसम्मान और रक्षा के लिए कांग्रेस दिन-रात काम कर रही है।" प्रियंका गांधी ने आगे कहा, "झूठ कभी नहीं जीत सकता है। सच को परेशान किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता है। मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकारें केवल झूठ के सहारे चल रही हैं। जनता को झूठ का पता है। लोग इन्हें जवाब देंगे।"  

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.