भाजपा छोड़ते ही धर्म सिंह सैनी के बदले सुर, पार्टी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Lucknow : भाजपा छोड़ते ही धर्म सिंह सैनी के बदले सुर, पार्टी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

भाजपा छोड़ते ही धर्म सिंह सैनी के बदले सुर, पार्टी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Tricity Today | Dharam Singh Saini

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहें है। उनकी पार्टी से 11 विधायक और तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है।स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और शिकोहाबाद से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद धर्म सिंह सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमने उत्पीड़न के चलते इस्तीफा दिया है यही नहीं इस्तीफा का क्रम रोज चलता रहेगा। उन्होंने दावा किया है कि 20 जनवरी तक एक मंत्री और विधायक भी इस्तीफा देंगे।

अब तक कुल 14 मंत्री और विधायक भाजपा छोड़ चुके है

1.स्वामी प्रसाद मौर्य
2.भगवती सागर
3.रोशनलाल वर्मा
4.विनय शाक्य
5.अवतार सिंह भाड़ाना
6.दारा सिंह चौहान
7.बृजेश प्रजापति
8.मुकेश वर्मा
9.राकेश राठौर
10.जय चौबे
11.माधुरी वर्मा
12.आर के  शर्मा
13.बाला अवस्थी
14.धर्म सिंह सैनी

अब तक इस्तीफा देने वाले तीन मंत्रियों और 11 बीजेपी विधायक
वही कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सभी नेता जल्द ही समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे। फिलहाल उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार भगदड़ मची हुई है समाजवादी पार्टी कार्यालय में लगातार नेताओं का आना जाना भी लगा हैं। बता दें कि जिन नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया उन सभी के पत्रों में एक जैसे ही आरोप लगाए गए हैं। पत्र में लिखा है कि भाजपा सरकार में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेताओं को तवज्जों नहीं दी गई। सरकार में किसानों, बेरोजगारों एवं छोटे कारोबारियों की उपेक्षा की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.