सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा पर FIR, बिना इजाजत बाइक रैली निकालने पर हुई कार्रवाई

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा पर FIR, बिना इजाजत बाइक रैली निकालने पर हुई कार्रवाई

सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा पर FIR, बिना इजाजत बाइक रैली निकालने पर हुई कार्रवाई

Tricity Today | Minister Abhishek Mishra

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी नेता अपने अपने क्षेत्र में चुनावी बिसात बिछाने में लगे हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री को बिना इजाजत के बाइक रैली निकालना भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ लखनऊ के निराला नगर और डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के बीच बिना इजाजत बाइक रैली निकालने और कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में हसनगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके अलावा पांच और लोग नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ भी तहरीर है। 

दो वीडियो है सामने जिस पर पुलिस ने की कार्रवाई
दरअसल, बाइक रैली का लाइव वीडियो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया गया था, जिसका संज्ञान लेकर पुलिस ने कार्रवाई की। एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक रविवार रात इंस्टाग्राम पर बाइक रैली के दो वीडियो वायरल हुये। पता किया गया तो सामने आया कि कुछ लोग सपा के पक्ष में रैली कर रहे हैं। आठ नम्बर चौराहा, निराला नगर से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के बीच यह रैली निकाली गई। दूसरा वीडियो सीतापुर रोड से पक्के पुल के बीच का है। 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था वीडियो
उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि बाइक रैली में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र थे। रैली का वीडियो इंस्टाग्राम यूजर रजी हसन ने पोस्ट किया था। इसमें कई लोग बिना मास्क भी दिखे। वीडियो से पहचान के बाद हसनगंज कोतवाली के एसआई अभय मिश्र ने अभिषेक मिश्र, रजी हसन, राघवेंद्र बाजपेई, वैभव मिश्र, तनवीर अली, वैभव वाजपेई और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और महामारी अधिनियम की धारा-तीन के तहत केस दर्ज कराया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.