भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनी तो यूपी में होंगे 2 सीएम और 3 डिप्टी सीएम

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनी तो यूपी में होंगे 2 सीएम और 3 डिप्टी सीएम

भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनी तो यूपी में होंगे 2 सीएम और 3 डिप्टी सीएम

Tricity Today | भागीदारी परिवर्तन मोर्चा

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की ओर से शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। इस दौरान वहां AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा और BAMCEF(बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटी एंप्लाई फेडरेशन),भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम की मौजूदगी रही। इस दौरान बताया गया कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के सत्ता में आने के बाद 2 मुख्यमंत्री और 3 उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

मोर्चा में 5 पार्टी शामिल
इसमें एक सीएम पिछड़े समाज से होगा और दूसरा सीएम दलित समाज से होगा। इसी के साथ 3 उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे जिसमें से एक मुस्लिम समाज से होगा। भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में 5 पार्टी शामिल हैं। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि कुछ साथी अभी और भी हमारे संपर्क में हैं जल्द ही उन्हें ने भी मौर्चा में लाया जाएगा। ओवैसी ने कहा जितनी पॉलिटिकल पार्टी ने किसी ने आयोग को नह लिखा। मैंने  इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को पत्र लिखा था कि एक पॉलिटिकल पार्टी को 500 लोगो के साथ रैली करने की इज्जाजत दे। फ्री एंड फेयर इलेक्शन के लिए भी लिखा है। 

अब लड़ाई बीजेपी और मोर्चा के बीच
किसी भी पार्टी को फिजिकल रैली की जब इजाजत नही है तो हम अपने चुनाव को मजबूती से लड़ने का प्रयास व कोशिश करेंगे। हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं और हमारी वही विचारधारा है जो संविधान की मंशा है। इस दौरान नई शिक्षा नीति को लेकर कहा गया कि जब वह जमीन पर उतरेगी तभी समझ में आएगा कि वह हित में है या अहित में। वामन मेश्राम ने कहा कि इस गठबंधन के ऐलान के बाद बीजेपी और समाजवादी के बीच में जो लड़ाई हो रही है वह अब बीजेपी और भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के बीच होगी। समाजवादी गठबंधन अब तीसरे नंबर पर चला जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.