चुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इमरान मसूद का साइकिल पर सवार होने के संकेत

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 :  चुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इमरान मसूद का साइकिल पर सवार होने के संकेत

चुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इमरान मसूद का साइकिल पर सवार होने के संकेत

Google Image | यूपी विधानसभा चुनाव 2022

UP Chunav : यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) का बिगुल बजते ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। काफी दिनों से चल रहे हलचलो को कांग्रेस के दिग्गज नेता इमरान मसूद ने विराम लगा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मसूद ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। मुस्लिम नेता मसूद जल्द लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में साइकिल पर सवार होंगे। सहारनपुर के आसपास के सीटों पर मसूद का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। कांग्रेस के दो विधायक नरेश सैनी और मसूद अख़्तर भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

 समाजवादी पार्टी ही एक विकल्प : इमरान मसूद
इमरान मसूद ने कहा कि वह सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से समाजवादी में शामिल होंगे। मसूद ने कहा, अगर बीजेपी को हारना है तो उसके लिए समाजवादी पार्टी ही एक विकल्प है, जो भारतीय जनता पार्टी को टक्कर दे सकती है।

बड़ा ​मुस्लिम चेहरा
 हाल ही में दोनो नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे वह सपा में शामिल हो सकते हैं। इमरान मसूद यूपी में कांग्रेस के लिए बड़ा ​मुस्लिम चेहरा थे। वह पश्चिमी यूपी में मुस्लिम वोटरों पर प्रभाव रखते हैं। सूत्रों की माने कुछ सीटों पर इमरान मसूद ने अपने प्रत्याशी उतारने की बात सपा के आलाकमान तक पहुंचा दी है, जिस पर मोहर लगा दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.