नोएडा और ग्रेनो के बाद जेवर पहुंची जन विश्वास यात्रा, विधानसभा में दिखा देशभक्ति का जुनून

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : नोएडा और ग्रेनो के बाद जेवर पहुंची जन विश्वास यात्रा, विधानसभा में दिखा देशभक्ति का जुनून

नोएडा और ग्रेनो के बाद जेवर पहुंची जन विश्वास यात्रा, विधानसभा में दिखा देशभक्ति का जुनून

Tricity Today | जेवर पहुंची जन विश्वास यात्रा

Jewar News : भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा रविवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा से निकलकर जेवर पहुंच गई है। जेवर में जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। जन विश्वास यात्रा के दौरान लोगों में देश भक्ति का जुनून दिखाई दिया। जेवर विधानसभा के लोगों ने फूल मालाओं से जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया।

इन मार्गों से निकली यात्रा
यह जन विश्वास यात्रा कासना, सिरसा, खानपुर, घंघौला, लडपुरा, खेरली हाफीजपुर नहर मोड, जानीपुरा, बिलासपुर और कस्बा दनकौर से होती हुई रबूपुरा स्थित सिंह फार्म हाउस पहुंची। सिंह फार्म हाउस पर हजारों की संख्या में मौजूद भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्र के लोगों ने जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया और हर तरफ उत्साह नजारा दिखाई दिया। 

यह नेता और मंत्री मौजूद रहे
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ हजारों की तादाद में गाड़ियों के काफिले के साथ कासना में प्रवेश के साथ ही जन विश्वास यात्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जन विश्वास यात्रा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अशोक कटारिया सांसद गौतमबुद्ध नगर डॉ. महेश शर्मा और जिलाध्यक्ष विजय भाटी मौजूद थे। 

भाजपा ने दिलाया युवाओं का रोजगार
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस दौरान कहा, "केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी बिना जाति और मजहब के भेदभाव से काम करती है। अन्य राजनीतिक दल तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।" धीरेन्द्र सिंह ने कहा, "प्रदेश में पिछले साढे 4 वर्षों में चहुमुखी विकास हुआ है। योगी के नेतृत्व वाली सरकार में बेहतर सड़क, सुरक्षा और व्यापार तक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये हैं। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और देश के मुखिया नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश और प्रदेश के प्रत्येक परिवार को छत, बिजली, रोजगार और सभी मूलभूत सुविधाएं मिले। इस अपने को भाजपा सरकार साकार कर रही है।" जन विश्वास यात्रा का समापन कस्बा जहांगीरपुर में होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.