गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर रविवार को ताकत दिखाएगी भाजपा, खुद जेपी नड्डा रहेंगे मौजूद

UP Assembly Election 2022 : गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर रविवार को ताकत दिखाएगी भाजपा, खुद जेपी नड्डा रहेंगे मौजूद

गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर रविवार को ताकत दिखाएगी भाजपा, खुद जेपी नड्डा रहेंगे मौजूद

Social Media | JP Nadda

UP Vidhansabha Chunav 2022 : रविवार को गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) अपनी ताकत दिखाएगी। जिले में 'जन विश्वास यात्रा' के जरिए भाजपा वोटरों में जोश भरना चाहती है। जानकारी दी गई है कि खुद जेपी नड्डा (JP Nadda) नोएडा में मौजूद रहेंगे और 'रोड शो' में शामिल होंगे। इसके लिए शुक्रवार को भाजपा की नोएडा ज़िला कार्यालय सेक्टर-116 में बैठक हुई। प्रवक्ता तन्मय शंकर ने बताया कि 'जन विश्वास यात्रा' का पूरा रोड मैप फ़ाइनल हो गया है।

यात्रा में 800 मोटरसाईकिल शामिल होंगी
तन्मय शंकर ने बताया कि यह यात्रा 26 दिसंबर को नोएडा आएगी और 11 बजे से शुरू होगी। यात्रा में 800 मोटरसाईकिल, गाड़ियां और ओपन गाड़ियां शामिल होंगी। जगह-जगह विशेष स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं, जहां विश्वास यात्रा रथ का स्वागत होगा। इस बैठक में महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम, दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता शुभेंदु अधिकारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल, नोएडा के प्रभारी बसंत त्यागी, विधानसभा प्रभारी अशोक मोंगा, नोएडा के ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता और क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर शामिल रहे।

नोएडा में यहां से होकर गुजरेगी भाजपा की यात्रा
  1. सेक्टर 55-57 रेडिसन होटल से चलेगी
  2. सेक्टर 12, 22 चौराहा
  3. मेट्रो हॉस्पिटल
  4. शिवानी फ़र्निचर चौराहा सेक्टर-10
  5. हरोला सेक्टर-5
  6. अट्टा पीर सेक्टर-27
  7. सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन
  8. छलेरा सेक्टर-37
  9. स्टर्लिंग हाजीपुर
  10. महर्षि नगर
  11. सेक्टर-110
  12. नगला गांव
  13. कुलेसरा

ग्रेटर नोएडा में दो विस क्षेत्र कवर होंगे
कुलेसरा से आगे भाजपा की यह यात्रा ग्रेटर नोएडा में प्रवेश करेगी। जिसके संचालन की जिम्मेदारी गौतमबुद्ध नगर भाजपा को सौंपी गई है। ग्रेटर नोएडा में दो विधानसभा सीटों दादरी और जेवर को कवर करेगी। भाजपा के जिला प्रवक्ता कर्मवीर आर्य ने बताया कि 'जन विश्वास यात्रा' में शामिल नेता कुलेसरा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद सूरजपुर टी-पॉइंट, मलकपुर गोल चक्कर, एलजी गोल चक्कर, जगत फार्म, परी चौक, कासना, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा, जेवर और जहांगीरपुर में कार्यक्रम होंगे। जहांगीरपुर से आगे यात्रा बुलंदशहर जिले में प्रवेश करेगी।

ये बड़े नेता 'रोड शो' और यात्रा में शामिल
इस यात्रा में जेपी नड्डा के आलावा बागपत के सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह, राज्य सरकार के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अशोक कटारिया शामिल होंगे। स्थानीय विधायक, सांसद, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भी शामिल रहने का आदेश पार्टी हाईकमान से मिला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.