बस एक क्लिक पर जाने अपने मतदान बूथ की लोकेशन, जानिए लाखों को कैसे मिलेगा फायदा

गौतमबुद्ध नगर : बस एक क्लिक पर जाने अपने मतदान बूथ की लोकेशन, जानिए लाखों को कैसे मिलेगा फायदा

बस एक क्लिक पर जाने अपने मतदान बूथ की लोकेशन, जानिए लाखों को कैसे मिलेगा फायदा

Google Image | Symbolic Photo

Noida/Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर आगामी 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जिला निर्वाचन आयोग और गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने एक खास तैयारी की है। अब जनपद में रहने वाला कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक क्लिक में जिले के सभी मतदान बूथ स्थलों की लोकेशन जान सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जैसे ही आप नो योर बूथ पर क्लिक करेंगे, तभी वेबसाइट में आपको अपना बूथ नंबर डालना होगा। जिसके बाद आपको अपने बूथ की लोकेशन मिल जाएगी। जिला प्रशासन की इस तैयारी की मदद से आप अपने बूथ तक आसानी से पहुंच सकते हो।

वेबसाइट पर होगी जानकारी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि अगर किसी को अपने बूथ तक पहुंचना है तो उसे जिला प्रशासन की https://gbnagar.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर नो योर बूथ पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही वह आपसे आपका बूथ नंबर मांगेगा। यहां पर बूथ नंबर डालते ही उसकी लोकेशन मिल जाएगी। इसके सहारे आप अपने बूथ तक पहुंच जाएंगे। मतदाताओं को यह सुविधा मिलेगी।

दस फरवरी को मतदान
नोएडा, दादरी व नोएडा विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 फरवरी को मतदान किया जाएगा। इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग तैयारी कर रहा है। शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी बूथ को जीपीएस लोकेशन से जोड़ने का निर्णय लिया है। जनपद में 552 मतदान केंद्र हैं, जबकि मतदेय स्थल की संख्या 1754 है। सभी बूथ को जीपीएस लोकेशन से जोड़ा जाएगा।

202 मतदान केंद्र संवेदनशील
गौतम बुद्ध नगर जनपद नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्र में 1754 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 202 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। इन मतदान केंद्रों पर जिला प्रशासन विशेष निगरानी रखेगा ताकि यहां पर किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना होने पाए।

जनपद में मतदाताओं का आंकड़ों  
कुल मतदाता - 16,23,545
पुरुष - 9,30,394
महिला - 7,21,052

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.