अखिलेश यादव के साथ ममता बनर्जी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्चुअल रैली में सपा के लिए मांगेगी वोट

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : अखिलेश यादव के साथ ममता बनर्जी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्चुअल रैली में सपा के लिए मांगेगी वोट

अखिलेश यादव के साथ ममता बनर्जी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्चुअल रैली में सपा के लिए मांगेगी वोट

Tricity Today | Mamta Banerjee And Akhilesh Yadav

Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सियासी रण में अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी एंट्री हो गई है। प्रदेश में 2 दिन बाद पहले चरण के मतदान होंगे। ऐसे में ममता बनर्जी मंगलवार 11:30 बजे  अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। साथ ही दोनों नेता वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री यूपी चुनाव में सपा के लिए लोगों से वोट देने की अपील करेंगी। बता दें कि इससे पहले भी ममता बनर्जी सपा के समर्थन का ऐलान भी कर चुकी हैं।

सोमवार शाम पहुँची थी लखनऊ
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष सोमवार शाम करीब 6: 15 बजे लखनऊ पहुंची थी। चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया था। इस दौरान ममता बनर्जी भी अखिलेश का अभिवादन करती नजर आई थी। ममता की एंट्री से सपा काफी उत्साहित नजर आ रही है। ममता बनर्जी ने लखनऊ रवाना होने से पहले कहा, अखिलेश यादव ने मुझे यहां आने और सपा के लिए प्रचार करने का न्यौता दिया है। हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा हारे और अखिलेश यादव की सरकार बने। हम सभी को भाजपा के खिलाफ संघर्ष में उनका साथ देना चाहिए। यही कारण है कि हमने इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

यूपी में 7 चरणों में होंगे मतदान
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा। यूपी में इस बार भी चुनाव पिछली बार की तरह वेस्ट यूपी से शुरू होंगे। आखिरी चरण पूर्वांचल में होगा। पहले चरण में 58 और आखिरी चरण में 64 विधानसभा सीटों में वोटिंग होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दल वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए हर सम्भव प्रयास करने में जुटे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.