अखिलेश यादव के चौराहे पर प्रियंका गांधी करवाएंगी महिला मैराथन, जीतने वाली को मिलेगा यह इनाम, ऐसे करें आवेदन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : अखिलेश यादव के चौराहे पर प्रियंका गांधी करवाएंगी महिला मैराथन, जीतने वाली को मिलेगा यह इनाम, ऐसे करें आवेदन

अखिलेश यादव के चौराहे पर प्रियंका गांधी करवाएंगी महिला मैराथन, जीतने वाली को मिलेगा यह इनाम, ऐसे करें आवेदन

Tricity Today | प्रियंका गांधी

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस का स्लोगन है "लड़की हूं लड़ सकती हूं" जिसको कांग्रेस के द्वारा लगातार प्रमोट कर रही है। यही वजह है कि इसे जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। लड़की हूं लड़ सकती हैं। इस स्लोगन के तहत 26 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी गोमती नगर 1090 चौराहे पर सुबह 8:00 बजे मैराथन दौड़ करा रही है। आपको इस मैराथन में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने के वाली प्रतिभागी महिलाओं पुरस्कृत किया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि 1090 चौराहा अखिलेश यादव ने बनवाया है। 

ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म भरकर करें प्रतिभाग
कांग्रेस पार्टी प्रथम स्थान पाने वाली विजेता को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी इसके अलावा अन्य को 25 स्मार्टफोन 100 फिटनेस बैंड और 1000 मेडल्स दिए जाएंगे। गुरुवार को कांग्रेस की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने बताया कि मैराथन को मंदिरा बेदी के द्वारा हरी झंडी दिखाया जाएगा ममता चौधरी ने बताया कि मैराथन में हिस्सा लेने वाली लड़कियां ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म भर सकती है।

निशुल्क फॉर्म लेकर कर सकतीं हैं आवेदन
यह फॉर्म पूरी तरीके से निशुल्क रखा गया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रयास है कि इस मैराथन में ज्यादा से ज्यादा लड़कियां जुड़े और खुद की प्रतिभा को साबित करें ममता चौधरी ने कहा कि प्रियंका गांधी लगातार महिलाओं को उन्हें अपनी शक्ति का एहसास दिलाने के लिए प्रयास कर रही हैं। इसीलिए उन्होंने नारा दिया है लड़की हूं लड़ सकती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.