मंत्री धर्म सिंह सैनी भाजपा छोड़ साइकिल पर हुए सवार, इन 14 विधायकों ने योगी आदित्यनाथ को बोला बाय-बाय

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : मंत्री धर्म सिंह सैनी भाजपा छोड़ साइकिल पर हुए सवार, इन 14 विधायकों ने योगी आदित्यनाथ को बोला बाय-बाय

मंत्री धर्म सिंह सैनी भाजपा छोड़ साइकिल पर हुए सवार, इन 14 विधायकों ने योगी आदित्यनाथ को बोला बाय-बाय

Social Media | धर्मेंद्र सिंह सैनी सपा में शामिल हुआ

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को लगातार कई बड़े झटके लगे हैं। बीजेपी से तीन मंत्री समेत 14 विधायक ने इस्तीफा दे चुके हैं। गुरुवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के नकुड़ सीट के विधायक और आयुष मंत्री धर्मेंद्र सिंह सैनी ने इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गया है। जिसकी घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए की। मंत्री धर्मेंद्र सिंह सैनी से पहले मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और मंत्री दारा सिंह चौहान समेत 14 विधायक को ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। 

मंत्री स्वामी प्रसाद ने इस्तीफे में बताई यह वजह 
मंत्री स्वामी प्रसाद ने अपने इस्तीफे में लिखा था कि उन्होंने अपने पद पर रहते हुए विपरीत स्थिति और विचारधारा में कार्य किया। उन्होंने बताया कि किसानों, पिछड़ा, बेरोजगार नौजवानों  दलितों और व्यापारियों की उपेक्षा के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहे हैं। 

इस्तीफे में दारा सिंह चौहान में बताइए यह वजह 
मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपने इस्तीफे में लिखा कि मैंने मंत्री और विधायक के पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण तरीके से निभाया है, लेकिन सरकार पिछड़ों किसानों, वंचितों, बेरोजगारों की अपेक्षा कर रही है। यही नहीं दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को लेकर जो खिलवाड़ हो रहा है उससे मुझे बहुत दुख हुआ है। जिस वजह से में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं। 

कौन है धर्म सिंह सैनी 
नकुड़ विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। नकुड़ विधानसभा सीट पर डॉक्टर धरम सिंह सैनी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इमरान मसूद को 4,057 वोटों से हराया था। 2017 में नकुड़ में कुल 36.93 प्रतिशत वोट पड़े थे। जिसमें डॉक्टर धरम सिंह सैनी को 94,375 वोट मिले थे और दूसरे नंबर पर कांग्रेस के इमरान मसूद को 90,318 वोट मिले थे। 

जीतने वाले के साथ हारने वाले ने भी छोड़ी पार्टी 
आपको बता दें कि डॉक्टर धरम सिंह सैनी से पहले इमरान मसूद ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। इमरान मसूद अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इमरान मसूद समाजवादी पार्टी के टिकट पर नकुड़ या बेहट सीट से चुनाव से लड़ सकते हैं। आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी नकुड़ सीट से विधायक है। बताया जा रहा है कि धर्म सिंह सैनी का इस बार टिकट कट सकता था, इस डर के साथ उन्होंने भाजपा द्वारा घोषणा करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। 

इन 14 विधायकों ने दिया भाजपा से इस्तीफा

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.