नकुड़ के विधायक और मंत्री धर्म सिंह सैनी ने दिया इस्तीफा, टिकट कटने का था डर

भाजपा को एक और झटका : नकुड़ के विधायक और मंत्री धर्म सिंह सैनी ने दिया इस्तीफा, टिकट कटने का था डर

नकुड़ के विधायक और मंत्री धर्म सिंह सैनी ने दिया इस्तीफा, टिकट कटने का था डर

Google Image | मंत्री धर्म सिंह सैनी

UP VIDHANSABHA CHUNAV 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी के लिए हाल के दिनों में मुश्किलें बढ़ गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की नकुड़ सीट से विधायक और आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान के बाद सैनी ने भाजपा को छोड़ दिया है।

कौन है धर्म सिंह सैनी
नकुड़ विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। नकुड़ विधानसभा सीट पर डॉक्टर धरम सिंह सैनी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इमरान मसूद को 4,057 वोटों से हराया था। 2017 में नकुड़ में कुल 36.93 प्रतिशत वोट पड़े थे। जिसमें डॉक्टर धरम सिंह सैनी को 94,375 वोट मिले थे और दूसरे नंबर पर कांग्रेस के इमरान मसूद को 90,318 वोट मिले थे।

जीतने वाले के साथ हारने वाले ने भी छोड़ी पार्टी
आपको बता दें कि डॉक्टर धरम सिंह सैनी से पहले इमरान मसूद ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। इमरान मसूद अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इमरान मसूद समाजवादी पार्टी के टिकट पर नकुड़ या बेहट सीट से चुनाव से लड़ सकते हैं। आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी नकुड़ सीट से विधायक है। बताया जा रहा है कि धर्म सिंह सैनी का इस बार टिकट कट सकता था, इस डर के साथ उन्होंने भाजपा द्वारा घोषणा करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.