नोएडा भाजपा महिला मोर्चा कमल संवाद के जरिए  मतदाताओं को जोड़ेगी, बनाई ये योजना

UP Vidhansabha Chunav 2022 :  नोएडा भाजपा महिला मोर्चा कमल संवाद के जरिए  मतदाताओं को जोड़ेगी, बनाई ये योजना

नोएडा भाजपा महिला मोर्चा कमल संवाद के जरिए  मतदाताओं को जोड़ेगी, बनाई ये योजना

Tricity Today | नोएडा भाजपा महिला मोर्चा कमल संवाद के जरिए  मतदाताओं को जोड़ेगीनोएडा भाजपा महिला मोर्चा कमल संवाद के जरिए  मतदाताओं को जोड़ेगी

Noida News : भाजपा महिला मोर्चा नोएडा महानगर की पदाधिकारियों ने आज सरस्वती शिशु मंडल सेक्टर 22 बी ब्लॉक पार्क एवं कृष्णा मंडल घड़ी गांव में कमल शक्ति संवाद का आयोजन किया। इन कार्यकर्मों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं महिलाओं को जानकारी दी गई। 

कमल शक्ति संवाद में केंद्र सरकार और प्रदेश की नीतियों, योजनाओं से संबंधित पत्र वितरित किए गए। महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया गया। इस अभियान के जरिए भाजपा ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं से संवाद करेगी। भाजपा नोएडा महानगर के मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने ये जानकारी दी।

इस लक्ष्य के तहत आज दोनों मंडलों में महिलाओं ने  बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम में  महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी,  महिला मोर्चा प्रभारी एवं उपाध्यक्ष गिरजा सिंह,  महामंत्री शिवानी शरद, मधु मेहरा, भारतीय नेगी, महिला मंडल अध्यक्ष उषा किशोर, खुशबू चौहान, भारतीय नौटियाल, रेणु बाला, शीला देवी और समस्त कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.