गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर आज से नामांकन शुरू, जारी हुआ पूरा कार्यक्रम

UP Assembly Election 2022 : गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर आज से नामांकन शुरू, जारी हुआ पूरा कार्यक्रम

गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर आज से नामांकन शुरू, जारी हुआ पूरा कार्यक्रम

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

UP Assembly Election 2022 : गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी हो गया है। आज 14 जनवरी 2022 से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगा। यह पूरा चुनावी कार्यक्रम 14 जनवरी 2022 से शुरू होकर 27 जनवरी 2022 तक चलेगा। गौतमबुद्ध नगर की नोएडा विधानसभा, दादरी विधानसभा और जेवर विधानसभा के लिए नामांकन से नाम वापसी तक की प्रक्रिया 14 जनवरी से 27 जनवरी तक होगी।

तीनों विधानसभा के लिए अलग-अलग कमरे तय
गौतमबुद्ध नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव होने के लिए आज से प्रक्रिया शुरू हो गई है। नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को कलेक्ट्रेट में कमरा नंबर-113 में नामांकन करना होगा। दादरी विधानसभा के लिए कमरा नंबर-119 में नामांकन करना होगा और जेवर विधानसभा के लिए कमरा नंबर-114 में नाम नामांकन करना होगा। यह कार्यक्रम आज 14 जनवरी से शुरू होकर नामांकन वापसी तक की प्रक्रिया 27 जनवरी तक होगी।

16.23 लाख मतदाता देंगे वोट
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी 2022 को मतदान होगा। मतदान होने के बाद 10 मार्च 2022 को मतगणना होगी और 12 मार्च 2022 तक घोषणा की जाएगी। इस बार तीनों विधानसभा सीट पर 16 लाख 23 हजार 545 मतदान करेंगे। तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 1,754 बूथ बनाए गए हैं। जहां पर लोग अपना मतदान करेंगे। जिले में मतदान केंद्र की संख्या 552 हैं। सबसे ज्यादा मतदान केंद्र जेवर विधानसभा में 202 होंगे। दादरी में 201 और नोएडा में 149 मतदान केंद्र होंगे। तीनों विधानसभा को 26 जोनल मजिस्ट्रेट और 116 सेक्टरों में बांटा गया है।

कुल मतदाता - 16,23,545
पुरुष -             9,30,394
महिला -          7,21,052

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.