पंकज सिंह और मंत्री अशोक कटारिया ने डोर टू डोर जाकर वोट मांगे, बोले- भाजपा ने खत्म किया गुंडाराज

नोएडा : पंकज सिंह और मंत्री अशोक कटारिया ने डोर टू डोर जाकर वोट मांगे, बोले- भाजपा ने खत्म किया गुंडाराज

पंकज सिंह और मंत्री अशोक कटारिया ने डोर टू डोर जाकर वोट मांगे, बोले- भाजपा ने खत्म किया गुंडाराज

Tricity Today | पंकज सिंह और मंत्री अशोक कटारिया ने डोर टू डोर जाकर वोट मांगे

Noida : नोएडा विधानसभा सीट (Noida Assembly Constituency) पर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने ताकत झोंक दी है। सोमवार को नोएडा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के तहत असगरपुर और बख्तारपुर गांव में चौपाल लगाई गईं। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री और गुर्जर नेता अशोक कटारिया मौजूद रहे। मंत्री ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा, "जब से यूपी में भाजपा की सरकार बनी है, तब से प्रदेश से गुंडाराज भ्रष्टाचार खत्म हो गया है।" उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा, "जब से भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में बना है, तब से  तेज गति से विकास किया जा रहा है।" 

अशोक कटारिया ने कहा, "सभी लोग भाजपा और पंकज सिंह जी के पक्ष में वोट करें। विधायक पंकज सिंह की जीत आम आदमी की जीत होगी। पंकज सिंह ने पिछले 5 वर्षों में नोएडा शहर के आम आदमी की समस्याओं को अपनी समस्या समझा है।" इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। नोएडा महानगर भाजपा के मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने बताया कि इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महेश अवाना, भाजपा जिला मंत्री चमन अवाना, किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमवीर अवाना, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उमेश पहलवान, घनश्याम यादव, अजय यादव  इंद्राज खटाना, प्रवीण कुमार झा, सुमित भाटी, सतपाल अवाना, कुंदन कुमार ,राहुल मुखिया, अभय त्यागी, मनीष नागर, भगत भाटी, सुनील कुमार, सोनू राणा, चंदन शर्मा , नीरज कुमार, प्रमोद कुमार, दीपक अवाना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपको बता दें कि नोएडा शहर के बीचोबीच असगरपुर और बख्तावरपुर गांव गुर्जर बाहुल्य गांव हैं। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया गुर्जर बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। अशोक कटारिया उत्तर प्रदेश भाजपा के पुराने नेता हैं। खास बात यह है कि नोएडा के विधायक पंकज सिंह और अशोक कटारिया लंबे अरसे से एक साथ भारतीय जनता पार्टी के संगठन में काम कर रहे हैं। पंकज सिंह फिलहाल उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। वह दूसरी बार यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष बने हैं। इससे पहले तीन बार महामंत्री रह चुके हैं। अशोक कटारिया में यूपी भाजपा के मंत्री और महामंत्री रहे हैं। अभी विधान परिषद के सदस्य हैं और योगी आदित्यनाथ सरकार में परिवहन राज्य मंत्री हैं। वेस्ट यूपी की गुर्जर बिरादरी में अशोक कटारिया की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.