पंकज सिंह, धीरेन्द्र सिंह और तेजपाल नागर की बढ़त और बढ़ी, अवतार भड़ाना तीसरे नम्बर पर खिसके

गौतमबुद्ध नगर मतगणना राउंड-दो : पंकज सिंह, धीरेन्द्र सिंह और तेजपाल नागर की बढ़त और बढ़ी, अवतार भड़ाना तीसरे नम्बर पर खिसके

पंकज सिंह, धीरेन्द्र सिंह और तेजपाल नागर की बढ़त और बढ़ी, अवतार भड़ाना तीसरे नम्बर पर खिसके

Tricity Today | UP Assembly Election 2022

Gautam Buddh Nagar : गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर दूसरे राउंड की रिपोर्ट आ गई है। तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मतगणना चालू है और उम्मीदवारों की धक-धक बढ़ गई है। नोएडा विधानसभा से पंकज सिंह सबसे आगे चल रहे हैं और दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी है। दादरी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार तेजपाल नागर आगे चल रहे हैं और दूसरे नंबर पर राजकुमार भाटी हैं। जेवर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के धीरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं और बहुजन समाज पार्टी के नरेंद्र भाटी दूसरे नंबर पर है। अवतार भड़ाना तीसरे इस पीछे है। भड़ाना लगातार विजेता उम्मीदवार से दूर होते दिखाई दे रहे हैं।

नोएडा विधानसभा सीट
चुनाव अधिकारी ने बताया कि दूसरे राउंड में नोएडा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के पंकज सिंह आगे चल रहे हैं। उनको अभी तक 10,637 वोट मिले हैं। दूसरा नंबर पर सुनील चौधरी को 4,932 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार कृपाराम शर्मा को 775 वोट और कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक को 448 वोट मिले हैं। पंखुड़ी पाठक चौथे नंबर पर है।

दादरी विधानसभा सीट
दादरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के तेजपाल नागर आगे चल रहे हैं। तेजपाल नागर को दूसरे राउंड तक 17,340 वोट प्राप्त हुए। दूसरे नंबर पर राजकुमार भाटी को 2,411 और मनवीर भाटी को 707 वोट मिले हैं।

जेवर विधानसभा सीट
जेवर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के ही उम्मीदवार धीरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। धीरेंद्र सिंह को दूसरा राउंड तक 6,000 वोट, दूसरे नंबर पर नरेंद्र भाटी को 2,700 और सबसे पीछे अवतार सिंह भड़ाना है। आपको बता दें कि अवतार सिंह भड़ाना ने काफी जोर लगाए थे, उसके बावजूद भी अभी तक उनको केवल 1,700 प्राप्त हुए हैं। ऐसे में साफ दिखाई दे रहा है कि अवतार सिंह भड़ाना को गुर्जरों ने पसंद नहीं किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.