पंकज सिंह, धीरेन्द्र सिंह और तेजपाल नागर सबसे आगे, देखिए अब तक किसको कितनी वोट मिलीं

गौतमबुद्ध नगर मतगणना LIVE : पंकज सिंह, धीरेन्द्र सिंह और तेजपाल नागर सबसे आगे, देखिए अब तक किसको कितनी वोट मिलीं

पंकज सिंह, धीरेन्द्र सिंह और तेजपाल नागर सबसे आगे, देखिए अब तक किसको कितनी वोट मिलीं

Tricity Today | UP Election

Noida : गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 10 राउंड की रिपोर्ट आ गई है। तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मतगणना चालू है और उम्मीदवारों की धक-धक बढ़ गई है। नोएडा विधानसभा से पंकज सिंह सबसे आगे चल रहे हैं और दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी है। दादरी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार तेजपाल नागर आगे चल रहे हैं और दूसरे नंबर पर राजकुमार भाटी हैं। जेवर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के धीरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं और सपा-रालोद उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना दूसरे नंबर पर है। देखिए अभी तक की पूरी रिपोर्ट

नोएडा विधानसभा सीट 
भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह - 64,218
सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी - 15,392
बसपा उम्मीदवार कृपाराम शर्मा - 4,996
कांग्रेस उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक - 4,122

दादरी विधानसभा सीट 
बीजेपी उम्मीदवार तेजपाल नागर - 59,653
सपा उम्मीदवार राजकुमार भाटी - 12,684
बसपा उम्मीदवार मनवीर भाटी - 10,221
कांग्रेस उम्मीदवार दीपक भाटी चोटीवाला - 1,711

जेवर विधानसभा सीट 
बीजेपी उम्मीदवार ठाकुर धीरेंद्र सिंह -  31,155
सपा-रालोद उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना - 22,714
बसपा उम्मीदवार नरेंद्र भाटी डाढ़ा - 15,707
कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चौधरी - 1,999

केशव प्रसाद मौर्य पीछे
आपको बता दें कि गाजियाबाद की 5 विधानसभा सीटों पर भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। गोरखपुर की गोरखपुर शहर सीट से योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव आगे चले गए हैं। कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल आगे चल रही है। वहीं, इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार और दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.