सपा ने 56 उम्मीदवारों का किया ऐलान, मऊ के घोसी सीट से दारा सिंह चौहान को टिकट, देखें सूची

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा ने 56 उम्मीदवारों का किया ऐलान, मऊ के घोसी सीट से दारा सिंह चौहान को टिकट, देखें सूची

सपा ने 56 उम्मीदवारों का किया ऐलान, मऊ के घोसी सीट से दारा सिंह चौहान को टिकट, देखें सूची

Google Image | अखिलेश यादव

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहें हैं। गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने 56 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। मऊ की घोसी सीट से सपा ने दारा सिंह चौहान,अम्बेडकर नगर की कटेहरी सीट से लाल जी वर्मा को टिकट दिया है। वहीं बाराबंकी की कुर्सी सीट से राकेश कुमार वर्मा, रामनगर से फरीद महफूज और दरियाबाद से अरविंद सिंह गोप को टिकट दिया गया है। बता दें कि सपा की ओर से अब तक 254 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे जा चुके हैं।

गायत्री प्रजापति की पत्नी को टिकट
बीते मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिसमें सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी महारानी प्रजापति को अमेठी विधानसभा सीट से टिकट दिया है। अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह व प्रयागराज की करछना सीट से उज्ज्वल रमण सिंह को टिकट दिया गया है। बहराइच की मटेरा सीट से विधायक यासर शाह को इस बार बहराइच सीट से टिकट दिया गया है। कुंडा सपा ने रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भइया' के खिलाफ गुलशन यादव को उम्मीदवार बनाया है।

सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट
समाजवादी पार्टी ने जो 30 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी है उसमें मुलायम सिंह यादव और उनके सुपुत्र और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा हाल ही में अपने बयानों को लेकर राज्यसभा में चर्चा में रहने वाली जया बच्चन का नाम भी शामिल है। उन्हें सूची में पांचवा स्थान दिया गया है। वहीं भाजपा छोड़ सपा की सवारी कर रहे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है। इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता विरोधी दल रमागोविंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन और राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति का नाम भी प्रमुखता से शामिल है।

ऊंचाहार से मनोज पांडेय उम्मीदवार
वहीं सोमवार को सपा ने 159 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिसमें मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जसवंत नगर से प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और ऊंचाहार से मनोज पांडेय को टिकट दिया गया है। सपा की 159 उम्मीदवारों की सूची में 31 मुस्लिम और 18 यादव शामिल है। पहली सूची में 31 मुस्लिम व 18 यादवों को टिकट दिया गया है। सपा ने 31 अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों पर भी भरोसा जताया है। 


Image

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.